देश

Chandigarh Porsche Car Accident: चंडीगढ़ में तेज रफ्तार पोर्श कार का कहर, एक्टिवा को मारी टक्कर, 3 जख्मी, एक की मौत (Watch Video)

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार के चलते एक दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें पोर्श कार ने दो एक्टिवा सवारों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक लड़के की मौत हो गई, जबकि दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हुई है. घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है, जो चंडीगढ़ के सेक्टर 4 में हुई.

Chandigarh Porsche Car Accident: चंडीगढ़ में तेज रफ्तार पोर्श कार का कहर, एक्टिवा को मारी टक्कर, 3 जख्मी, एक की मौत (Watch Video)
(Photo Credits ANI)

Chandigarh Porsche Car Accident: चंडीगढ़ में तेज रफ्तार कार के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। यह हादसा चंडीगढ़ के सेक्टर 4 में हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने दो एक्टिवा सवारों को टक्कर मार दी.हादसे में एक लड़के की मौत हो गई, जबकि दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है.

एक्टिवा को मारी टक्कर

मौके पर पहुंचे DSP उदयपाल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से उन्हें करीब 8 बजे इस दुर्घटना की सूचना मिली थी. जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो पता चला कि पोर्श कार ने दो एक्टिवा को टक्कर मारी थी. एक एक्टिवा पर अकेला लड़का सवार था, जबकि दूसरी एक्टिवा पर दो लड़कियां थीं। इस हादसे में लड़के की मौत हो गई, जबकि दोनों लड़कियों को गंभीर चोटें आईं. DSP ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन केस के पंजीकरण के बाद उसे जमानत मिल गई.

तेज रफ्तार पोर्श कार का कहर

सोमवार देर रात की घटना

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात हुई. तेज रफ्तार से आ रही पोर्श कार के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और दो एक्टिवा सवारों को टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि एक एक्टिवा कार के इंजन में फंस गई और कार उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। टक्कर के बाद एक्टिवा दो टुकड़ों में टूट गई। इस दुर्घटना में एक्टिवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी एक्टिवा पर सवार दो लड़कियों को तुरंत पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मृतक और घायलों की हुई पहचान

घटना के बाद शव की पहचान नयागांव निवासी अंकित के रूप में हुई है, जबकि घायल लड़कियों की पहचान सोनी और गुरलीन के रूप में की गई है. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि पोर्श कार सेक्टर 21 निवासी संजीव के नाम पर पंजीकृत है.

लापरवाही, तेज रफ्तार से कार चलाने का केस दर्ज

हादसे के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही, तेज गति और सड़क दुर्घटना से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. जांच में यह भी पता चला कि चालक नशे में था। इसी कारण उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में उसे जमानत दे दी गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2025 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).