PM Modi Mauritius Visit: पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे, एयरपोर्ट पर कुछ इस तरह हुआ भव्य स्वागत; देखें VIDEO
प्रधानमंत्री मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे हैं. जहां पर प्रधानमंत्री का भाव्य्स वागत हुआ. प्रधानमंत्री मॉरीशस पहुंचने के बाद मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को .इसके बारे में मीडिया को जानकारी दी
PM Modi Mauritius Visit: प्रधानमंत्री मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे हैं. मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्तवागत हुआ. प्रधानमंत्री मॉरीशस पहुंचने के बाद मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसके बारे में मीडिया को जानकारी दी.
मॉरीशस पहुंचने पर PM मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
वहीं मॉरीशस पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा है. वीडियो भी सामने आया है. यह भी पढ़े: Mauritius: मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम बोले – यह हमारे देश का सौभाग्य
पीएम मोदी का मॉरीशस में भव्य स्वागत
विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, "प्रधानमंत्री मोदी 11 और 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए मॉरीशस में रहेंगे. यह समारोह 12 मार्च को मनाया जाएगा. भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी समारोह में भाग लेगी.
जायसवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री ने आखिरी बार 2015 में मॉरीशस का दौरा किया था.आगामी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री से मिलेंगे.वह देश के महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ कई अन्य बैठकें करेंगे.
पिछले महीने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने देश की संसद को प्रधानमंत्री मोदी की आगामी यात्रा के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने संसद को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे सदन को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरे निमंत्रण पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि बनने पर सहमति व्यक्त की है।"
वहीं इससे अफ्ले जुलाई 2024 में, विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा की थी. उन्होंने न केवल तत्कालीन पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ बल्कि रामगुलाम के साथ भी द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2025 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

