RCB-W vs MI-W WPL 2025 Fantasy11 Prediction: महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गजों के साथ बनाएं अपनी ड्रीम11 विनिंग फैंटेसी टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 मैच की फैंटसी11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान डेनिएल व्याट-हॉज (RCB-W) को बनाया जा सकता है, जबकि अमेलिया केर (MI-W) को उप-कप्तान चुना जा सकता है.
Royal Challengers Bengaluru (WPL) vs Mumbai Indians (WPL): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 का 20वां मुकाबला 11 मार्च(मंगलवार) को मुंबई(Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम(Brabourne Stadium) में खेला जाएगा. महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. खासकर तीसरे मुकाबले के बाद से टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई. शुरुआती दो मैचों में शानदार जीत के बाद RCB ने लगातार पांच मुकाबले गंवाए और अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. यह भी पढ़ें: महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
UP वॉरियर्स के खिलाफ हार के साथ ही RCB की प्लेऑफ की उम्मीदें टूट गईं. इस हार के बाद सोशल मीडिया पर RCB को लेकर फनी मीम्स और जोक्स की बाढ़ आ गई. फैन्स ने टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर जमकर मजाक उड़ाया। स्मृति मंधाना की अगुवाई में टीम ने सात मुकाबलों में से सिर्फ दो में जीत हासिल की और अब आखिरी मैच में जीत से ही वो चौथे स्थान पर पहुंच सकती है. हार की स्थिति में टीम तालिका में सबसे निचले पायदान पर ही रहेगी. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस (MI) ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने प्लेऑफ में पहले ही जगह पक्की कर ली है. मुंबई इंडियंस के अलावा गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने भी प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है. मुंबई इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ के लिए लय बरकरार रखना चाहेगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, एस मेघना, कनिका आहूजा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रेमा रावत
मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, गुनालन कमलिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, परुनिका सिसौदिया
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2025 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

