RBI ने लॉन्च किया दक्ष - रिजर्व बैंक की उन्नत पर्यवेक्षी निगरानी प्रणाली से मिलेंगे कई फायदे
भारतीय रिजर्व बैंक पर्यवेक्षण को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न पहल कर रहा है. इस प्रयास को जारी रखते हुए, गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज "दक्ष - रिज़र्व बैंक की उन्नत पर्यवेक्षी निगरानी प्रणाली" नामक एक नई सुपरटेक पहल शुरू की, जिससे पर्यवेक्षी प्रक्रियाओं को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद है.

'दक्ष' का अर्थ है 'कुशल' और 'सक्षम', जो अनुप्रयोग की अंतर्निहित क्षमताओं को दर्शाता है. 'दक्ष' एक वेब-आधारित एंड-टू-एंड वर्कफ़्लो एप्लिकेशन है, जिसके माध्यम से आरबीआई बैंकों, एनबीएफसी जैसी पर्यवेक्षित संस्थाओं (एसई) में अनुपालन संस्कृति को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अनुपालन आवश्यकताओं की निगरानी अधिक केंद्रित तरीके से करेगा. एप्लिकेशन एक प्लेटफॉर्म के माध्यम से निर्बाध संचार, निरीक्षण योजना और निष्पादन, साइबर घटना रिपोर्टिंग और विश्लेषण, विभिन्न एमआईएस रिपोर्ट आदि के प्रावधान को भी सक्षम करेगा.
RBI launches दक्ष (DAKSH) - Reserve Bank’s Advanced Supervisory Monitoring Systemhttps://t.co/sllKKMfrSk
— ReserveBankOfIndia (@RBI) October 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2022 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).