VIDEO: रीलबाजी के चक्कर में गई जान! जहरीले सांप को गले में लटकाकर घूम रहा था युवक, डंसने से हुई मौत
मध्य प्रदेश के राघौगढ़ इलाके से एक हैरान कर देने वाली और दुखद घटना सामने आई है. इलाके में वर्षों से सांप पकड़ने वाले सर्पमित्र दीपक महावर की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई
Guna Shocker: मध्य प्रदेश के राघौगढ़ इलाके से एक हैरान कर देने वाली और दुखद घटना सामने आई है. इलाके में वर्षों से सांप पकड़ने वाले सर्पमित्र दीपक महावर की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, 42 वर्षीय दीपक महावर को भरसूला क्षेत्र के सिलीपुरा गांव में एक सांप दिखने की सूचना मिली थी. पेशे से सर्पमित्र रहे दीपक ने वहां पहुंचकर सावधानी से सांप को पकड़ भी लिया. लेकिन तभी उनके बेटे के स्कूल से कॉल आया कि बच्चा स्कूल में इंतजार कर रहा है. जल्दी में दीपक ने सांप को किसी डिब्बे या बैग में रखने की बजाय अपने ही गले में लटका लिया और बाइक से स्कूल की ओर निकल गए.
रास्ते में कई लोगों ने उन्हें गले में सांप लटकाए देखा और मोबाइल से वीडियो भी बना लिए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
जहरीले सांप को गले में लटकाकर घूम रहा था युवक
गुना - राघौगढ़ की एक दहला देने वाली खबर सामने आई हैं,
दरअसल ये भाईसाहब सांप को गले मे धारण कर के अपने बच्चे को स्कूल से लेने जा रहे थे,
पर इस सर्प मित्र को नही पता कि जिस साँपो पर वो इतना आंख बंद कर के भरोसा करता था ...वो ही तुम्हारी जिंदगी छीन ले जाएगा ...
अब हुआ यू की साँप… pic.twitter.com/BGgq4p5qji
— एस एल देवासी (@SL_Dewasi91) July 16, 2025
सांप ने अचानक हाथ में काट लिया
बेटे को स्कूल से लाने के बाद घर लौटते समय अचानक सांप ने दीपक को हाथ में काट लिया. उन्होंने तुरंत एक साथी की मदद से राघौगढ़ अस्पताल पहुंचने की कोशिश की, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें गुना रेफर किया गया.
गुना अस्पताल में थोड़ी राहत मिलने पर दीपक घर लौट आए, लेकिन रात में तबीयत फिर से बिगड़ गई. दोबारा उन्हें गुना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
लंबे समय से सांप पकड़ रहा था मृतक
मंगलवार सुबह दीपक का पोस्टमार्टम किया गया. परिजनों के अनुसार, दीपक लंबे समय से क्षेत्र में सांप पकड़ने का काम कर रहे थे और एक स्थानीय कॉलेज में भी सांप पकड़ने की जिम्मेदारी निभा रहे थे.
उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है और सवाल उठ रहा है कि क्या सर्पमित्रों के लिए पर्याप्त सुरक्षा और प्रशिक्षण मौजूद है या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

