SwaRail SuperApp: भारतीय रेलवे ने लॉन्च किया ‘स्वरेल’ सुपर ऐप, ये पैसेंजर्स को मल्टीपल रेलवे सर्विसेज के लिए ऑफर करेगा वन-स्टॉप सॉल्यूशन
भारतीय रेलवे ने आधिकारिक तौर पर अपना सुपर ऐप स्वरेल लॉन्च कर दिया है. बताया जा रहा है कि इंडियन रेलवे का यह सुपरऐप पैसेंजर्स को मल्टीपल रेलवे सर्विसेज के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन की सुविधा प्रदान करेगा.
SwaRail SuperApp: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने आधिकारिक तौर पर अपना सुपर ऐप 'स्वरेल' (SwaRail SuperApp) लॉन्च कर दिया है. बताया जा रहा है कि इंडियन रेलवे का यह सुपरऐप पैसेंजर्स को मल्टीपल रेलवे सर्विसेज के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन की सुविधा प्रदान करेगा. सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) द्वारा डेवलप किए गए इस ऐप के बीटा वर्जन को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. 'स्वरेल' रेलवे की अलग-अलग सर्विसेज को एक सिंगल प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट करता है, जिससे पैसेंजर्स के लिए ट्रैवल मैनेजमेंट आसान हो जाएगा.
CRIS ने सोशल मीडिया पर ऐप के लॉन्च की घोषणा करते हुए बताया है कि भारतीय रेलवे ने बीटा परीक्षण के लिए 'स्वरेल' सुपर ऐप लॉन्च किया है. परीक्षणों के बाद अंतिम सार्वजनिक लॉन्च किया जाएगा जो निर्बाध रेलवे सेवाओं के लिए वन-स्टॉप समाधान प्रदान करेगा. यह सुपर ऐप कई रेलवे सेवाओं की एकीकृत करता है. स्वरेल सुपर ऐप टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, पीएनआर पूछताछ, फूड ऑर्डरिंग, रेल मदद और माल ढुलाई सेवाओं तक निर्बाध पहुंच प्रदान करता है. यह भी पढ़ें: 38 Kumbh Special Trains: रांची से होकर जाएंगी 38 कुंभ स्पेशल ट्रेनें, पहली ट्रेन को रक्षा राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे ने लॉन्च किया ‘स्वरेल’ सुपर ऐप
Indian Railways launches ‘SwaRail’ SuperApp for Beta Testing – final public launch after trials: A One-Stop Solution for Seamless Railway Services
🔘SwaRail’ SuperApp Integrates Multiple Railway Services, Reduces App Clutter and Space Usage
🔘‘SwaRail’ SuperApp Provides… https://t.co/4vpf9jYTLE pic.twitter.com/gCppNL3DA7
— PIB India (@PIB_India) February 1, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

