Elon Musk Welcomes 14th Child: एलन मस्क फिर बने पिता! शिवॉन गिलिस के साथ चौथे बच्चे का किया स्वागत, परिवार में अब कुल 14 बच्चे
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर पिता बन गए हैं! न्यूरालिंक की शीर्ष अधिकारी और मस्क की गर्लफ्रेंड शिवॉन जिलिस ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर साझा किया.
Elon Musk Welcomes 14th Child: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर पिता बन गए हैं! न्यूरालिंक की शीर्ष अधिकारी और मस्क की गर्लफ्रेंड शिवॉन जिलिस ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर साझा किया. उन्होंने पोस्ट में अपने बेटे के नाम का खुलासा करते हुए लिखा, "सुंदर अर्काडिया के जन्मदिन के अवसर पर हमने सोचा कि यह खबर भी साझा कर दी जाए. हमारे अद्भुत बेटे सेल्डन लाइकर्गस का जन्म हुआ है. वह मजबूत और नेकदिल है. हम उससे बहुत प्यार करते हैं."
इस पोस्ट पर एलन मस्क ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी और शिवॉन ज़िलिस के साथ चौथे बच्चे का स्वागत किया है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सेल्डन लाइकर्गस का जन्म कब हुआ था.
ये भी पढें: एलन मस्क का नया नियम: सरकारी कर्मचारियों को देना होगा उत्पादकता रिपोर्ट, जवाब ना देने पर भेजना होगा इस्तीफा
एलन मस्क फिर बने पिता!
Happy 1st birthday, darling Arcadia. Mommy loves you with all her heart 💞
— Shivon Zilis (@shivon) February 28, 2025
♥️
— Elon Musk (@elonmusk) February 28, 2025
पहले छिपा था बेटी का नाम
इससे पहले शिवॉन जिलिस और एलन मस्क की तीसरी संतान के नाम का भी खुलासा नहीं हुआ था. लेकिन अब जिलिस ने अपनी बेटी के पहले जन्मदिन पर एक पोस्ट साझा कर उसका नाम "अर्काडिया" बताया.
एलन मस्क के परिवार में अब 14 बच्चे!
एलन मस्क और शिवॉन जिलिस ने 2021 में जुड़वां बच्चे "स्ट्राइडर" और "एज्योर" का स्वागत किया था. 2024 की शुरुआत में उनके तीसरे बच्चे का जन्म हुआ था, जिसकी जानकारी जून 2024 में सामने आई थी. अब चौथे बच्चे के आने से मस्क कुल 14 बच्चों के पिता बन चुके हैं.
दरअसल, उनके 6 बच्चे पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से हैं, 3 बच्चे पॉप-स्टार ग्राइम्स से, 4 बच्चे शिवॉन जिलिस से और एक कथित बच्चा एशली सेंट क्लेयर से बताया जा रहा है.
एशली सेंट क्लेयर ने लगाया पितृत्व का दावा
26 वर्षीय कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट एशली सेंट क्लेयर ने हाल ही में एलन मस्क के खिलाफ पितृत्व मुकदमा दायर किया है. उन्होंने अपने 5 महीने के बेटे की पूरी कस्टडी की मांग की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एलन मस्क को अपने नवजात बेटे की तस्वीर भेजी थी, जिस पर मस्क ने जवाब दिया, "मैं इस वीकेंड तुम दोनों से मिलने का इंतजार कर रहा हूं."
बड़ी फैमिली के पक्षधर हैं एलन मस्क
एलन मस्क बड़े परिवारों के समर्थक रहे हैं. उन्होंने कई बार दुनिया में गिरती जन्म दर को लेकर चिंता जाहिर की है. 2022 में एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "मैं जनसंख्या संकट से निपटने की पूरी कोशिश कर रहा हूं. गिरती जन्म दर सभ्यता के लिए सबसे बड़ा खतरा है."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

