देश

Kannada Actress Ranya Rao Arrested: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, सोने की तस्करी का लगा आरोप; जांच में जुटी एजेंसियां

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को 14 किलो सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. रान्या कर्नाटक के पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के डीजीपी के रामचंद्र राव की बेटी हैं.

Kannada Actress Ranya Rao Arrested: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, सोने की तस्करी का लगा आरोप; जांच में जुटी एजेंसियां
Photo- Instagram

Kannada Actress Ranya Rao Arrested for Gold Smuggling: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को 14 किलो सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. रान्या कर्नाटक के पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के डीजीपी के रामचंद्र राव की बेटी हैं. वह सोमवार रात दुबई से लौटी थीं. डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने उनकी तलाशी ली तो एक बेल्ट में छुपाए गए 14 सोने के बिस्किट और 800 ग्राम सोने के गहने बरामद हुए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रान्या पिछले कुछ महीनों से बार-बार विदेश यात्रा कर रही थीं, जिससे अधिकारियों को शक हुआ.

DRI की टीम ने उनकी हरकतों पर नजर रखनी शुरू की. इस दौरान जब वह सोमवार को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं, तो टीम पहले से तैयार थी.

ये भी पढें: हिमाचल पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी मामले में दिल्ली हवाई अड्डे पर दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

वीआईपी प्रोटोकॉल का उठाया फायदा

जांच में सामने आया है कि रान्या वीआईपी प्रोटोकॉल का फायदा उठाकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच से बचती थीं. चूंकि वह एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की बेटी हैं, उन्हें विशेष प्रोटोकॉल सुविधाएं मिलती थीं. सूत्रों के मुताबिक, हवाई अड्डे पर एक प्रोटोकॉल अधिकारी उन्हें रिसीव करता था और बिना चेकिंग के बाहर निकाल देता था.

इस बार भी वह बेहद आत्मविश्वास से एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं, लेकिन जांच के दौरान उनके शरीर से बंधी एक विशेष बेल्ट मिली, जिसमें सोने के बिस्किट छुपाए गए थे.

क्या पहले भी हो चुकी थी तस्करी?

DRI अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि क्या रान्या पहले भी इसी तरीके से सोने की तस्करी कर चुकी हैं. पिछले 15 दिनों में वह चार बार विदेश यात्रा कर चुकी थीं और हर बार एक जैसी बेल्ट पहने दिखी थीं.

गिरफ्तारी के बाद रान्या को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. DRI अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह अकेले यह काम कर रही थीं या किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थीं.

परिवार ने झाड़ा पल्ला

रान्या के पिता डीजीपी रामचंद्र राव ने इस मामले से खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने कहा, "रान्या की शादी चार महीने पहले आर्किटेक्ट जतिन हुक्कर से हुई थी और तब से उसने हमसे कोई संपर्क नहीं किया. हमें इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी. अगर उसने कुछ गलत किया है तो कानून अपना काम करेगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2025 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).