‘Chhaava’ Box Office‘Chhaava’ Box Office Collection: विक्की कौशल की 'छावा' को रिलीज के 9वें दिन मिला जबरदस्त उछाल, आज 300 करोड़ के क्लब में शामिल होगी फिल्म
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'छावा' (Chhaava) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 14 फरवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने नौवें दिन जबरदस्त उछाल देखा.
‘Chhaava’ Box Office Collection: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'छावा' (Chhaava) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 14 फरवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने नौवें दिन जबरदस्त उछाल देखा, जहां इसकी कमाई 24.03 करोड़ (आठवें दिन) से बढ़कर 44.10 करोड़ (नौवें दिन) हो गई. इस बढ़त के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 293.41 करोड़ तक पहुंच गया है. Chhaava Review: इमोशन्स, एक्शन और इतिहास का परफेक्ट कॉम्बो है 'छावा', विक्की कौशल ने अपनी दमदार अदाकारी से मचाई धूम!
तेजी से बढ़ती कमाई को देखते हुए, 'छावा' जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. यह फिल्म विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो रही है और दर्शकों का प्यार लगातार इसे मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर यह रफ्तार बनी रही तो यह फिल्म आने वाले दिनों में और नए रिकॉर्ड बना सकती है. फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है और विक्की ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है.
300 करोड़ के क्लब में आज शामिल होगी 'छावा':
'CHHAAVA' IS A BOXOFFICE TSUNAMI... #Chhaava unleashes its power and fury on its second Saturday, sees 83.52% growth... Records the SECOND HIGHEST *second Saturday* numbers of all time... Yes, you read it right!
That's not all, the *second Saturday* numbers of #Chhaava are… pic.twitter.com/jxis6pyWg5— taran adarsh (@taran_adarsh) February 23, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

