बॉलीवुड

‘Crazxy’ Box Office Collection Day 3: सोहम शाह की थ्रिलर 'क्रेजी' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए 4.25 करोड़

तुम्बाड फेम एक्टर सोहम शाह की नई थ्रिलर फिल्म 'क्रेजी' धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ रही है. गिरीश कोहली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने धीमी शुरुआत के बावजूद तीसरे दिन 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया.

‘Crazxy’ Box Office Collection Day 3: सोहम शाह की थ्रिलर 'क्रेजी' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए 4.25 करोड़

‘Crazxy’ Box Office Collection Day 3: तुम्बाड फेम एक्टर सोहम शाह की नई थ्रिलर फिल्म 'क्रेजी' धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ रही है. गिरीश कोहली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने धीमी शुरुआत के बावजूद तीसरे दिन 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल कमाई 4.25 करोड़ हो गई है. फिल्म को शुरुआत में विक्की कौशल की 'छावा' और 'सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव' से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ से इसके कलेक्शन में सुधार देखने को मिला. 'Crazxy' एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जिसमें सोहम शाह एक ऐसे डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी अपहृत बेटी को बचाने के लिए समय के खिलाफ दौड़ रहा है. फिल्म की कहानी और सोहम शाह की दमदार परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों में दिलचस्पी बढ़ रही है. ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है.

'क्रेजी' का बॉक्स ऑफिस अपडेट:

#Crazxy sees day-wise growth, indicating audience appreciation... Frankly, the #Chhaava dominance has restricted #Crazxy from reaching its full potential.

देखें 'Crazxy' ट्रेलर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).