Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन और रितेश देशमुख की 'रेड 2' को मिली शानदार ओपनिंग, पहले दिन में किया 19.71 करोड़ का कारोबार
अजय देवगन और रितेश देशमुख की मचअवेटेड फिल्म 'रेड 2' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त शुरुआत की है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 19.71 करोड़ का कारोबार किया है.
Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन और रितेश देशमुख की मचअवेटेड फिल्म 'रेड 2' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त शुरुआत की है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 19.71 करोड़ का कारोबार किया है, जो इसे 2025 की बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों की सूची में शामिल करता है. राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘रेड 2’, 2018 में आई ‘रेड’ का सीक्वल है. इस बार भी कहानी सिस्टम के खिलाफ लड़ाई और ईमानदारी बनाम सत्ता के संघर्ष पर केंद्रित है. Raid 2 Review: सत्ता, भ्रष्टाचार और सस्पेंस का घमासान, 'रेड 2' में रितेश देशमुख और अजय देवगन की काटे की टक्कर!
अजय देवगन ने फिर से ईमानदार अफसर अमय पटनायक की भूमिका निभाई है जबकि रितेश देशमुख ने ‘दादा भाई’ के किरदार में निगेटिव अवतार में सबको चौंका दिया है. इन दोनों का फेस ऑफ फिल्म की जान माना जा रहा है. पहली बार है जब अजय देवगन और रितेश देशमुख किसी फिल्म में साथ में नजर आए हैं.
'रेड 2' का कारोबार:
फिल्म में वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला और अमित सियाल जैसे उम्दा कलाकार भी हैं, जिन्होंने अपने-अपने रोल्स को बखूबी निभाया है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. खास तौर पर इसकी कसी हुई स्क्रिप्ट, डायलॉग्स और क्लाइमैक्स को सराहा जा रहा है.अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है तो यह जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

