बॉलीवुड

Suswagatam Khushaamadeed Teaser Out: पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की रोमांटिक कॉमेडी 16 मई को होगी रिलीज, एंटरटेनिंग टीजर आया सामने (Watch Video)

पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की आने वाली फिल्म ‘सुस्वागतं खुशामदीद’ का टीज़र अब रिलीज हो चुका है. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की झलक ने दर्शकों को हल्के-फुल्के रोमांस और ह्यूमर का एहसास कराया है.

Suswagatam Khushaamadeed Teaser Out: पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की रोमांटिक कॉमेडी 16 मई को होगी रिलीज, एंटरटेनिंग टीजर आया सामने (Watch Video)
Suswagatam Khushaamadeed,Reliance Entertainment (Photo Credits: Instagram)

Suswagatam Khushaamadeed Teaser Out: पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की आने वाली फिल्म ‘सुस्वागतं खुशामदीद’ का टीज़र अब रिलीज हो चुका है. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की झलक ने दर्शकों को हल्के-फुल्के रोमांस और ह्यूमर का एहसास कराया है. फिल्म 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को धीरज ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे शरवन कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, धीरज, दीपक धर, अज़ान अली और सुनील राव ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म का इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है. टीज़र में पुलकित सम्राट का एनर्जी से भरपूर अंदाज़ और इसाबेल कैफ की फ्रेश प्रेजेंस देखने लायक है. रोम-कॉम जॉनर में यह फिल्म युवाओं को खासा पसंद आ सकती है.

अब देखना ये होगा कि क्या ‘सुस्वागतं खुशामदीद’ दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएगी या नहीं. फिलहाल टीज़र को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसे लेकर उत्साह भी देखा जा रहा है.

‘सुस्वागतं खुशामदीद' टीजर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).