'Suswagatam Khushaamadeed' New Release Date: पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की 'सुस्वागतम खुशामदीद' अब 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बॉलीवुड के दमदार अभिनेता पुलकित सम्राट और कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ की अपकमिंग फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' को नई रिलीज डेट मिल गई है.
'Suswagatam Khushaamadeed' New Release Date: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता पुलकित सम्राट और कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ की अपकमिंग फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' को नई रिलीज डेट मिल गई है. यह फिल्म अब 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले यह फिल्म 2024 में आने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने अब इसकी नई तारीख का ऐलान कर दिया है. सुस्वागतम खुशामदीद एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन धीरज ने किया है. फिल्म को शरवन कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, धीरज, दीपक धर, अज़ान अली और सुनील राव ने प्रोड्यूस किया है. भारत में इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज किया जाएगा.
फिल्म में पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी, जिससे दर्शकों को फ्रेश केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. फिल्म के बारे में ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन यह एक मजेदार और मनोरंजक कहानी के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने का वादा करती है. अब फैंस 16 मई 2025 का इंतजार कर रहे हैं, जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार होगी.
'सुस्वागतम खुशामदीद' की नई रिलीज डेट:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2025 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

