बॉलीवुड

Loveyapa OTT Release: जुनैद खान और खुशी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी अब JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध, प्यार की जटिलताओं को करती है परिभाषित

जुनैद खान और खुशी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लवयापा' अब JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है और इसे फैंटम स्टूडियो एवं AGS एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है.

Loveyapa OTT Release: जुनैद खान और खुशी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी अब JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध, प्यार की जटिलताओं को करती है परिभाषित
Loveyapa Trailer - Zee Studios (Photo Credits: Youtube)

Loveyapa OTT Release: जुनैद खान और खुशी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लवयापा' अब JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है और इसे फैंटम स्टूडियो एवं AGS एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 7 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म में जुनैद और खुशी के अलावा अशुतोष राणा, ग्रुषा कपूर, तन्विका पारलिकर और कीकू शारदा भी अहम भूमिकाओं में हैं. JioHotstar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "Everything is fair in love & Loveyapa! ❤️ #Loveyapa is Now Streaming only on JioHotstar." Loveyapa Review: जुनैद खान और खुशी कपूर की 'लवयापा' में दमदार परफॉर्मेंस, मनोरंजन से भरपूर रोमांटिक कॉमेडी!

फिल्म 'Loveyapa' के बारे में

यह फिल्म जुनैद खान और खुशी कपूर की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म है. हालांकि, जुनैद की पहली फिल्म 'महाराज' (2024) थी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी, जबकि खुशी कपूर ने 'द आर्चीज' (2023) से अपना डेब्यू किया था. 'Loveyapa' एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें प्यार और उसकी जटिलताओं को मज़ेदार अंदाज़ में पेश किया गया है.

जियोहॉटस्टार पर देखें 'लवयापा':

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).