मनोरंजन

Bhojpuri Song 2025: भोजपुरी गाना 'दिल नवगो देले बानी' में चंदन चंचल और श्रष्टि भारती ने उड़ाया गर्दा, दर्शकों का धक-धक हुआ दिल (Watch Video)

भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, टी-सीरीज हमार भोजपुरी के बैनर तले बना नया गाना "दिल नवगो देले बानी" यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. इस गाने को चंदन चंचल और सृष्टि भारती ने अपनी शानदार आवाज में गाया है और परफॉर्म किया है.

Bhojpuri Song 2025: भोजपुरी गाना 'दिल नवगो देले बानी' में चंदन चंचल और श्रष्टि भारती ने उड़ाया गर्दा, दर्शकों का धक-धक हुआ दिल (Watch Video)
T-Series Hamaar Bhojpuri (Photo Credits: Youtube)

Bhojpuri Song 2025: भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, टी-सीरीज हमार भोजपुरी के बैनर तले बना नया गाना "दिल नवगो देले बानी" यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. इस गाने को चंदन चंचल और सृष्टि भारती ने अपनी शानदार आवाज में गाया है और परफॉर्म किया है. 27 मार्च 2025 को रिलीज हुए इस गाने को अब तक 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने का म्यूजिक विक्की वॉक्स ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल लिखे हैं राजू राजा ने. गाने का वीडियो हाई-एनर्जी डांस और बेहतरीन विजुअल्स से भरा हुआ है, जो इसे और भी खास बना रहा है. Top 5 Bhojpuri songs of 2025: भोजपुरी के टॉप 5 गाने जिन्होंने 2025 की शुरुआत में मचाया धमाल, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का दिखा जलवा (Watch Video)

गाने की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा है और लोग इसके बीट्स और डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं. अगर आपने अब तक "दिल नवगो देले बानी" नहीं सुना, तो जरूर सुनें और इस जबरदस्त म्यूजिक का आनंद लें.

देखें भोजपुरी गाना 'दिल नवगो देले बानी':

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2025 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).