बॉलीवुड

Chhaava Box Office Collection: रिलीज के तीसरे हप्ते भी 'छावा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, विक्की कौशल की फिल्म ने किया 471.56 करोड़ का कारोबार!

विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे हफ्ते भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 471.56 करोड़ पहुंच चुका है.

Chhaava Box Office Collection: रिलीज के तीसरे हप्ते भी 'छावा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, विक्की कौशल की फिल्म ने किया 471.56 करोड़ का कारोबार!

Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे हफ्ते भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 471.56 करोड़ पहुंच चुका है. फिल्म ने तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को 13.30 करोड़, शनिवार को 22.50 करोड़ और रविवार को 24.30 करोड़ का कारोबार किया. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिख रहा है. Chhaava Review: इमोशन्स, एक्शन और इतिहास का परफेक्ट कॉम्बो है 'छावा', विक्की कौशल ने अपनी दमदार अदाकारी से मचाई धूम!

‘छावा’ में विक्की कौशल ने एक ऐतिहासिक किरदार निभाया है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना और विनीत कुमार सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए ‘छावा’ ने न केवल क्रिटिक्स बल्कि ऑडियंस का भी दिल जीत लिया है. जिस रफ्तार से फिल्म कलेक्शन कर रही है, उसे देखते हुए यह जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.

छावा की तीसरे हप्ते भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).