वायरल

Fact Check: क्या सरकार WhatsApp कॉल्स की कर रही है रिकॉर्डिंग, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी रखी जा रही है नजर? यहां जाने वायरल मैसेज का सच

सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि देश में WhatsApp और WhatsApp कॉल्स के लिए नए संचार नियम लागू हो रहे हैं जिनके तहत सरकार WhatsApp और फोन कॉल की तमाम गतिविधियों पर नजर रखेगी.

Fact Check: क्या सरकार WhatsApp कॉल्स की कर रही है रिकॉर्डिंग, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी रखी जा रही है नजर? यहां जाने वायरल मैसेज का सच
Fake Post (Photo: Social Media)

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि देश में WhatsApp और WhatsApp कॉल्स के लिए नए संचार नियम लागू हो रहे हैं जिनके तहत सरकार WhatsApp और कॉल्स की तमाम गतिविधियों पर नजर रखेगी. मैसेज में लिखा गया है कि अब सभी कॉल रिकॉर्ड किए जाएंगे. सभी कॉल रिकॉर्डिंग को सहेजा जाएगा. WhatsApp, फेसबुक, ट्वीटर और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखी जाएगी. इसमें लिखा गया है कि राजनीति या मौजूदा स्थिति पर सरकार या प्रधानमंत्री को लेकर कोई पोस्ट या वीडियो आदि न भेजें. Fact Check: कोविड-19 रिलीफ प्लान के तहत 10 हजार लोगों को WHO से मिलेगा नकद इनाम, PIB से जानें वायरल मैसेज की सच्चाई.

मैसेज में आगे लिखा गया है कि किसी भी राजनीतिक या धार्मिक मुद्दे पर संदेश लिखना या भेजना अपराध है- ऐसा करने पर बिना वारंट के गिरफ्तारी हो सकती है. पुलिस नोटिफिकेशन जारी करेगी- फिर साइबर क्राइम - फिर कार्रवाई होगी. यह बहुत गंभीर है. कृपया इसे साझा करें.

PIB फैक्ट चेक का ट्वीट

यह मैसेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इससे लोगों के बीच भ्रम पैदा किया जा रहा है. PIB फैक्ट चेक ने इस वायरल मैसेज की सत्यता की जांच की. PIB ने बताया कि, "यह दावा फर्जी है. PIB ने अपने फैक्ट चेक में इस दावे को पूरी तरह फर्जी और निराधार बताते हुए कहा, "केंद्र सरकार ने WhatsApp व फोन कॉल के संबंध में नए संचार नियम लागू करने की ऐसी कोई घोषणा नहीं की है."

बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों तरह-तरह की फेक न्यूज तेजी से फैल रही है. हम आपसे अपील करते है कि किसी भी खबर को बिना जांच-पड़ताल के सच न मानें न ही शेयर करें. किसी भी खबर या पोस्ट पर विश्वास करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरुर कर लें. अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें.

Fact check

Fact Check: क्या सरकार WhatsApp कॉल्स की कर रही है रिकॉर्डिंग, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी रखी जा रही है नजर? यहां जाने वायरल मैसेज का सच
Claim :

नए संचार नियम के तहत सरकार WhatsApp कॉल्स की रिकॉर्डिंग कर रही है. फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी नजर रखी जा रही है.

Conclusion :

यह दावा फर्जी है. "केंद्र सरकार ने WhatsApp व कॉल के संबंध में नए संचार नियम लागू करने की ऐसी कोई घोषणा नहीं की है."

Full of Trash
Clean

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2021 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).