बॉलीवुड

Bhool Chuk Maaf Teaser: राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' का मजेदार टीजर आउट, प्यार और किस्मत की अनोखी कहानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में (Watch Video)

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की नई फिल्म 'भूल चूक माफ' का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. करण शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म प्यार, किस्मत और धोखे की कहानी है, साथ ही कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है.

Bhool Chuk Maaf Teaser: राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' का मजेदार टीजर आउट, प्यार और किस्मत की अनोखी कहानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में (Watch Video)
Bhool Chuk Maaf Teaser, Maddock Films (Photo Credits: Youtube)

Bhool Chuk Maaf Teaser: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की नई फिल्म 'भूल चूक माफ' का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. करण शर्मा (Karan Sharma) के निर्देशन में बनी ये फिल्म प्यार, किस्मत और धोखे की कहानी है, साथ ही कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है. फिल्म में राजकुमार राव रंजन का किरदार निभा रहे हैं, जो एक सरकारी नौकरी पाने के बाद अपनी प्रेमिका तितली से शादी करना चाहता है. लेकिन शादी से पहले कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिससे रंजन की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. टीजर में फिल्म की कहानी को काफी दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है.

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. दिनेश विजान इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. जो इन दिनों फिल्म छावा के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं. राजकुमार राव के अलावा फिल्म में वामिका गब्बी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.

देखें 'भूल चूक माफ' का टीजर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2025 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).