बॉलीवुड

Mahaal Chalo Song: अक्षय कुमार ने गाया 'महाकाल चलो', भोलेनाथ की भक्ति में खोए नजर आए खिलाड़ी कुमार (Watch Video)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है. उन्होंने हाल ही में अपना नया गाना 'महाकाल चलो' (Mahakal Chalo) रिलीज किया है, जो भगवान शिव के प्रति उनकी श्रद्धा को दर्शाता है.

Mahaal Chalo Song: अक्षय कुमार ने गाया 'महाकाल चलो', भोलेनाथ की भक्ति में खोए नजर आए खिलाड़ी कुमार (Watch Video)
Mahaal Chalo, Universal Music India (Photo Credit: Youtube)

Mahaal Chalo Song: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है. उन्होंने हाल ही में अपना नया गाना 'महाकाल चलो' (Mahakal Chalo) रिलीज किया है, जो भगवान शिव के प्रति उनकी श्रद्धा को दर्शाता है. इस गाने में अक्षय कुमार भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए नज़र आ रहे हैं. विक्रम मोंट्रोसे (Vikram Montrose) द्वारा कंपोज किए गए इस गाने को अक्षय कुमार, पलाश सेन (Palash Sen) और विक्रम मोंट्रोसे ने मिलकर गाया है. गाने के बोल शेखर अस्तित्व (Shekhar Astitwa) ने लिखे हैं. 'महाकाल चलो' गाने में अक्षय कुमार का भक्तिमय अंदाज़ उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. Housefull 5: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' 6 जून 2025 को होगी रिलीज, सलमान खान की 'सिकंदर' के साथ लगेगा ट्रेलर

गौरतलब है कि अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'कनप्पा' (Kannappa) में भोलेनाथ का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, यह गाना उस फिल्म से जुड़ा हुआ नहीं है, लेकिन इसने निश्चित रूप से अक्षय कुमार के फैंस को उनकी आने वाली फिल्म के लिए और भी उत्साहित कर दिया है. अक्षय कुमार का यह गाना भगवान शिव के भक्तों के लिए एक शानदार तोहफा है.

देखें 'महाकाल चलो':

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2025 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).