देश

न्यूड फोटो की मांग! Akshay Kumar की बेटी को अनजान शख्स ने किया ये Message, एक्टर ने खुद बताई पूरी कहानी

मुंबई में साइबर जागरूकता माह के शुभारंभ पर, अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी 13 वर्षीय बेटी नितारा से जुड़ी एक चौंकाने वाली कहानी साझा की.

न्यूड फोटो की मांग! Akshay Kumar की बेटी को अनजान शख्स ने किया ये Message, एक्टर ने खुद बताई पूरी कहानी
Akshay Kumar's Daughter Nitara (Photo- @ians_india/X)

Akshay Kumar's Daughter Nitara Cyber ​​Crimes: मुंबई में साइबर जागरूकता माह (Cyber ​​Awareness Month) के शुभारंभ पर, अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी 13 वर्षीय बेटी नितारा (Akshay Kumar's daughter Nitara) से जुड़ी एक चौंकाने वाली कहानी साझा की. अक्षय ने बताया कि कुछ महीने पहले, उनकी बेटी एक ऑनलाइन वीडियो गेम (Online Video Games) खेल रही थी. गेम के दौरान, एक अनजान व्यक्ति ने चैट में पहले उसका लिंग पूछा और फिर अश्लील तस्वीरें भेजने की मांग की. नितारा ने तुरंत गेम बंद कर दिया और अपनी मां को इसकी जानकारी दी. अक्षय कुमार ने कहा कि यह घटना साइबर अपराध (Cyber ​​Crimes) से बच्चों के लिए गंभीर खतरे को दर्शाती है.

उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) से अपील की कि वे महाराष्ट्र के स्कूलों में कक्षा 7 से 10 तक के बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में शिक्षित करने के लिए हर हफ्ते एक "साइबर पीरियड" स्थापित करें. अक्षय ने इसे सड़क पर होने वाले अपराधों से भी ज्यादा गंभीर बताया.

ये भी पढें: ‘मेरी बेटी से मांगी थी अश्लील फोटो…’ साइबर क्राइम पर अक्षय कुमार ने देवेंद्र फडणवीस से की खास अपील

बेटी संग साइबर क्राइम का अनुभव साझा कर भावुक हुए अक्षय कुमार

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2025 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).