वायरल

Fact Check: वैक्सीन लगी बांह में बिजली का करंट? जल जाता है बल्ब! जानें वायरल वीडियो का सच

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स दावा कर रहा है कि बांह में जिस जगह पर उसने वैक्सीन लगवाई है, वहां पर बिजली के बल्ब को टच करने से वह जल रहा है. जबकि वैक्सीन वाली जगह से हटाकर बांह में दूसरी जगह बल्ब को टच करने पर यह नहीं जलता है.

Fact Check: वैक्सीन लगी बांह में बिजली का करंट? जल जाता है बल्ब! जानें वायरल वीडियो का सच
वायरल पोस्ट (Photo: PIB)

Fact Check: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच सोशल मीडिया पर फेक खबरें और गलत जानकारियां तेजी से वायरल हो रही हैं. कुछ लोग वैक्सीन को लेकर भी भ्रम फैला रहे हैं. इनसे लोगों में दहशत बढ़ रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैक्सीन को लेकर बेहद ही हैरान करने वाला दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कोविड-19 के वैक्सीनेशन के बाद, वैक्सीन लगी बांह से बिजली उत्पन्न होती  है. Fact Check: क्या सरकार WhatsApp कॉल्स की कर रही है रिकॉर्डिंग, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी रखी जा रही है नजर? यहां जाने वायरल मैसेज का सच.

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स दावा कर रहा है कि बांह में जिस जगह पर उसने वैक्सीन लगवाई है, वहां पर बिजली के बल्ब को टच करने से वह जल रहा है. जबकि वैक्सीन वाली जगह से हटाकर बांह में दूसरी जगह बल्ब को टच करने पर यह नहीं जलता है. शख्स ने दावा है कि वैक्सीन वाली जगह पर करंट है और इससे बल्ब जल रहा है.

PIB का ट्वीट:

PIB फैक्ट चेक ने इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की. PIB ने बताया कि, "यह दावा फर्जी है. PIB ने अपने फैक्ट चेक में इस दावे को पूरी तरह फर्जी और निराधार बताते हुए कहा, "Covid Vaccine पूरी तरह सुरक्षित है. ऐसी फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें,टीकाकरण जरूर करवाएं."

PIB ने स्पष्ट किया कि कोविड-19 के टीकों में धातु या माइक्रोचिप नहीं होता है और ना ही वैक्सीन लेने के बाद शरीर में कोई चुंबकीय प्रभाव या बिजली उत्पन्न होती है. बल्ब जलने का दावा सरासर गलत है.

हम आपसे अपील करते हैं कि ऐसी फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें, टीकाकरण जरूर करवाएं. कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी है और हर किसी को वैक्सीन लगवानी चाहिए.

Fact check

Fact Check: वैक्सीन लगी बांह में बिजली का करंट? जल जाता है बल्ब! जानें वायरल वीडियो का सच
Claim :

COVID-19 वैक्सीन वाली जगह पर करंट है और इससे बल्ब जल रहा है.

Conclusion :

कोविड-19 के टीकों में धातु या माइक्रोचिप नहीं होता है, और ना ही वैक्सीन लेने के बाद शरीर में कोई चुंबकीय प्रभाव या बिजली उत्पन्न होती है.

Full of Trash
Clean

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).