News

VIDEO: पुलिस जैसी वर्दी पहनकर झाड़ रहा था लोगों पर रौब, आगरा में टोरेंट पॉवर ऑफिस के गार्ड ने पुलिस की कैप भी लगा रखी थी, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आते है. जिसको देखने के बाद आपको लगेगा की पुलिस की वर्दी का दुरूपयोग कोई भी कर सकता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

VIDEO: पुलिस जैसी वर्दी पहनकर झाड़ रहा था लोगों पर रौब, आगरा में टोरेंट पॉवर ऑफिस के गार्ड ने पुलिस की कैप भी लगा रखी थी, वीडियो वायरल
Credit-(X ,@priyarajputlive)

आगरा, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आते है. जिसको देखने के बाद आपको लगेगा की पुलिस की वर्दी का दुरूपयोग कोई भी कर सकता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूपी के आगरा स्थित टोरेंट पॉवर ऑफिस प्रतापपुरा में एक कंपनी का गार्ड पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही उसने उत्तर प्रदेश पुलिस की कैप भी पहन रखी है. बताया जा रहा है की लोगों पर रौब जमाने के लिए उसको इस तरह की वर्दी दी गई है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद कंपनी पर भी सवाल उठ रहे है. इस दौरान एक शख्स इस गार्ड से पूछता है की ,आप पुलिस में है, तो गार्ड कहता है, नहीं, फिर ये शख्स कहता है, आपने उत्तर प्रदेश पुलिस की कैप लगाकर रखी है. इसके बाद शख्स कहता है ,'पुलिस में न होते हुए भी कैप लगाना गलत है. इसके बाद दूसरा शख्स भी उसे कैप उतारने के लिए कहता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: आगरा में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चले लाठी और डंडे, जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

आगरा की कंपनी के गार्ड ने पुलिस की कैप पहनी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2024 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).