VIDEO: उद्धव ठाकरे ने नागपुर के विधानमंडल में सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाक़ात की, आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना नेता रहे मौजूद
नागपुर विधानसभा का शीतसत्र शुरू हो चूका है. आज इसका दूसरा दिन था. आज भी सदन में हंगामा देखा गया. इसी बीच एक मुलाक़ात ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा है. ये मुलाक़ात सीएम देवेंद्र फडणवीस और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बीच हुई.
नागपुर, महाराष्ट्र: नागपुर विधानसभा का शीतसत्र शुरू हो चूका है. आज इसका दूसरा दिन था. आज भी सदन में हंगामा देखा गया. इसी बीच एक मुलाक़ात ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा है. ये मुलाक़ात सीएम देवेंद्र फडणवीस और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बीच हुई. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने सीएम को बुके देकर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी. इस दौरान उनके साथ आदित्य ठाकरे,भास्कर जाधव समेत शिवसेना के विधायक मौजूद थे. बता दें की पिछले दो दिनों से विपक्ष यानी महाविकास आघाड़ी के नेताओं ने महायुती सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है. कल पहले दिन EVM को लेकर प्रदर्शन किया गया और आज परभणी में हुई भिमसैनिक की जेल में हुई मौत और बीड जिले में हुई मौत को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया गया. इस तस्वीर के सामने आने के बाद दोनों तरफ के नेताओं के चेहरों पर मुस्कान छा गई है. ये भी पढ़े:VIDEO: नागपुर अधिवेशन के दुसरे दिन विपक्ष सरकार पर भड़का, कहा, ‘परभणी के जेल में हुई भिमसैनिक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पिटाई के कारण हुई मौत
उद्धव ठाकरे ने की सीएम फडणवीस से मुलाक़ात
#WATCH शिव सेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने नागपुर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की।
(सोर्स: DG-I&PR) pic.twitter.com/PezDRHZRBb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2024 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

