Sunil Pal ने मेरठ किडनैपिंग मामले में यूपी पुलिस और योगी आदित्यनाथ को दिया धन्यवाद, वीडियो शेयर कर जताया आभार (Watch Video)
कॉमेडियन सुनील पाल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस का आभार व्यक्त किया है.
Sunil Pal Thanks Yogi Adityanath and UP Police: कॉमेडियन सुनील पाल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस का आभार व्यक्त किया है. सुनील पाल ने मेरठ के पास हुई अपनी किडनैपिंग की घटना के बाद सरकार और पुलिस की तारीफ की. वीडियो में सुनील पाल ने कहा, "जैसा कि आप सब जानते हैं, पूरा देश यह जान चुका है कि 2 दिसंबर को मेरे साथ मेरठ के पास किडनैपिंग की घटना हुई थी. आपने इसके बारे में जरूर सुना होगा. लेकिन मैं योगी सरकार, यूपी सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनके निर्देशन में मेरठ पुलिस, यूपी पुलिस ने बहादुरी के साथ इस मामले को सुलझाया."
सुनील पाल ने यूपी पुलिस की तेजी और ईमानदारी से मामले को हल करने की सराहना की. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी और अपराधियों को पकड़कर न्याय दिलाया. सुनील पाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस और दर्शक यूपी पुलिस और योगी सरकार की इस पहल की खूब तारीफ कर रहे हैं.
Sunil Pal ने यूपी पुलिस और योगी आदित्यनाथ को दिया धन्यवाद:
Meerut, Uttar Pradesh: Comedian Sunil Pal says, "As you all know, the entire country is aware that on December 2nd, I was abducted in a kidnapping incident near Meerut, UP. You must have heard about it. However, I would like to express my sincere gratitude to our Yogi government,… pic.twitter.com/8kncuCtZ3j
— IANS (@ians_india) December 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2024 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

