देश

Ghaziabad Horror: किराया मांगने गई मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या, किराएदार दंपत्ति ने शव के टुकड़े कर सूटकेस में छिपाया

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित औरा चिमेरा सोसाइटी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक किराएदार दंपत्ति ने बकाया किराया मांगने पर अपनी मकान मालकिन की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर सूटकेस में छिपा दिए

Ghaziabad Horror: किराया मांगने गई मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या, किराएदार दंपत्ति ने शव के टुकड़े कर सूटकेस में छिपाया
(Photo Credits: X/@priyarajputlive)

Ghaziabad Horror: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन इलाके की एक पॉश सोसाइटी, औरा चिमेरा (Aura Chimera) में रोंगटे खड़े कर देने वाली हत्या का मामला प्रकाश में आया है. यहाँ एक किराएदार पति-पत्नी ने मिलकर अपनी ही मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव के टुकड़े किए और उसे एक सूटकेस में भरकर बेड के अंदर छिपा दिया. पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

किराये को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, हत्या की मुख्य वजह बकाया किराया थी. आरोपी दंपत्ति पिछले 5-6 महीनों से फ्लैट का किराया नहीं दे रहे थे. जब मकान मालकिन उनसे बकाया पैसे मांगने के लिए उनके फ्लैट पर पहुंची, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि पति-पत्नी ने मिलकर महिला पर हमला कर दिया.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2025 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).