Sri Lanka vs Pakistan Prediction, 1st T20I Match: दांबुला में आज श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे. बीबीएल में व्यस्तता की वजह से टीम के कई स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हैं. बाबर आज़म भी इस दौरे पर नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं. वहीं, शाहीन अफ़रीदी घुटने की चोट के कारण दौरे से बाहर रहेंगे. हालांकि, इससे पाकिस्तान को अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका भी मिलेगा.
Sri Lanka National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st T20I Match Winner Prediction: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 7 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की कमान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India U19 vs South Africa U19 3rd Youth ODI Match Live Score Update: बेनोनी में टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड
इस सीरीज के लिए टीम की कमान दसुन शनाका को सौंपी गई है और टीम में अनुभवी और नए चेहरों का बढ़िया कॉम्बिनेशन हैं. श्रीलंका अपने भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसंका और कुसल मेंडिस के साथ मैदान में उतरेगी. निसंका शानदार फॉर्म में हैं. मिडिल आर्डर में श्रीलंका के पास कुसल परेरा और चरित असलंका हैं, जो टीम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं. गेंदबाजी में वानिंदु हसरंगा मुख्य स्पिनर होंगे. मथीशा पथिराना का पिछला सीज़न उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन एक गेंदबाज़ के रूप में उनकी क्षमताओं को कम करके नहीं आंका जा सकता हैं.
पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे. बीबीएल में व्यस्तता की वजह से टीम के कई स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हैं. बाबर आज़म भी इस दौरे पर नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं. वहीं, शाहीन अफ़रीदी घुटने की चोट के कारण दौरे से बाहर रहेंगे. हालांकि, इससे पाकिस्तान को अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका भी मिलेगा.
इन दोनों के बीच पिछले साल ट्राई सीरीज का फाइनल खेला गया था जिसमें पाकिस्तान 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था. आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है. इस सीरीज़ में दोनों ही टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ रणनीति के साथ उतरने और संयोजन को मज़बूत करने की कोशिश करेंगी.
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SL vs PAK T20I Head To Head Record)
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, श्रीलंका की टीम ने महज 11 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (SL vs PAK Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में श्रीलंका का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर श्रीलंका की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. श्रीलंका के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का पहला मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
श्रीलंका की जीत की संभावना: 52%
पाकिस्तान की जीत की संभावना: 48%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SL vs PAK 1st T20I Playing Prediction)
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेगे, महीश थीकशाना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशनका.
पाकिस्तान: सैम अयूब, फखर ज़मान, साहिबज़ादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, उस्मान खान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, अबरार अहमद.
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2026 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

