Viral Video: बुजुर्ग महिला की दीवाली को UP Police ने बनाया खास, खरीद लिए सारे दीये; दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल को छू लेने वाला वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें यूपी पुलिस के कुछ अधिकारियों ने एक बुज़ुर्ग महिला की दिवाली को रोशन कर दिया.
UP Police Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur News) से एक दिल को छू लेने वाला वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें यूपी पुलिस के कुछ अधिकारियों ने एक बुज़ुर्ग महिला की दिवाली (Diwali 2025) को रोशन कर दिया. वायरल क्लिप में, थाना प्रभारी विजय गुप्ता और एक अन्य पुलिसकर्मी महिला के सारे मिट्टी के दीये खरीदते नजर आ रहे हैं. इस दौरान महिला भावुक होकर बताती है कि पूरे दिन कोई ग्राहक नहीं आया था, लेकिन ये अधिकारी आए और सारे दीये खरीद लाए. पुलिस अधिकारी ने आखिरकार उन्हें 1,000 रुपये दिए, जिस पर महिला ने उन्हें दिल से आशीर्वाद देते हुए कहा, "भगवान आपको लंबी उम्र दे."
सोशल मीडिया (Social media) पर लोग इस नेक काम की तारीफ कर रहे हैं. यूज़र्स कह रहे हैं कि ऐसे छोटे-छोटे काम त्योहार की सच्ची भावना - प्यार, दया और मानवता - को दर्शाते हैं.
बुजुर्ग महिला की दीवाली को यूपी पुलिस ने बनाया खास
This Dhanteras, Amma’s clay lamps found no buyers. Seeing this, Station In-charge Vijay Gupta bought all her diyas and brightened not just her stall, but her heart too.
📍Hapur, Uttar Pradesh
Let’s take a vow this festive season — to support our local artisans and buy… pic.twitter.com/vyFke1iDph
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 18, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2025 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

