देश

Fact Check: नली के रास्ते रायफल में गोली डालने के VIDEO का यूपी पुलिस ने किया खंडन, बंदूक की बताई पूरी सच्चाई

पुलिसकर्मियों को पिस्टल, टीयर गन जैसे हथियार ऑपरेट करके दिखाने को कहा. इसके बाद एसआई ने ठीक वैसा ही किया, हालांकि सोशल मीडिया पर गलत दावों के साथ इसका वीडियो वायरल हो गया.

Fact Check: नली के रास्ते रायफल में गोली डालने के VIDEO का यूपी पुलिस ने किया खंडन, बंदूक की बताई पूरी सच्चाई
(Photo Credit : Twitter/@santkabirnagpol)

27 दिसंबर को बस्ती (Basti) मंडल के डीआईजी आरके भारद्वाज (DIG RK Bhardwaj) संत कबीर नगर में थानों का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को पिस्टल, टीयर गन जैसे हथियार ऑपरेट करके दिखाने को कहा. इसके बाद एसआई ने ठीक वैसा ही किया, हालांकि सोशल मीडिया पर गलत दावों के साथ इसका वीडियो वायरल हो गया.

निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से विभिन्‍न प्रकार के असलहों की हैंडलिंग करवायी जा रही थी। इसी क्रम में एण्टीरॉयट गन की भी हैंडलिंग करवाई जा रही थी. उसी दौरान उपनिरीक्षक द्वारा एण्टीरॉयट गन में मजल लोडिंग की प्रक्रिया बतायी जा रही थी.

एण्टीरॉयट गन में लोडिंग चैम्बर व मजल दोनों प्रकार से की जाती है इसी क्रम में एण्टीरॉयट गन में

मजल की तरफ से लोडिंग की कार्यवाही की जा रही थी. इस एण्टीरॉयट गन की लोडिंग की निर्धारित

प्रक्रिया का वीडियो संलग्न है जो स्वतः स्पष्ट है. इस बात की जानकारी किए बिना न्यूज

चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स द्वारा भ्रामक रुप से वायरल किया जा रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2022 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).