Sri Lanka vs Pakistan, 1st T20I Match Weather Update: दांबुला बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल
पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे. बीबीएल में व्यस्तता की वजह से टीम के कई स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हैं. बाबर आज़म भी इस दौरे पर नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं. वहीं, शाहीन अफ़रीदी घुटने की चोट के कारण दौरे से बाहर रहेंगे. हालांकि, इससे पाकिस्तान को अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका भी मिलेगा.
Sri Lanka National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st T20I Match Weather Report: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 7 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की कमान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा श्रीलंका बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, दोनों टीमों के आकंड़ों पर एक नजर
इस सीरीज के लिए टीम की कमान दसुन शनाका को सौंपी गई है और टीम में अनुभवी और नए चेहरों का बढ़िया कॉम्बिनेशन हैं. श्रीलंका अपने भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसंका और कुसल मेंडिस के साथ मैदान में उतरेगी. निसंका शानदार फॉर्म में हैं. मिडिल आर्डर में श्रीलंका के पास कुसल परेरा और चरित असलंका हैं, जो टीम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं. गेंदबाजी में वानिंदु हसरंगा मुख्य स्पिनर होंगे. मथीशा पथिराना का पिछला सीज़न उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन एक गेंदबाज़ के रूप में उनकी क्षमताओं को कम करके नहीं आंका जा सकता हैं.
पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे. बीबीएल में व्यस्तता की वजह से टीम के कई स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हैं. बाबर आज़म भी इस दौरे पर नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं. वहीं, शाहीन अफ़रीदी घुटने की चोट के कारण दौरे से बाहर रहेंगे. हालांकि, इससे पाकिस्तान को अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका भी मिलेगा.
इन दोनों के बीच पिछले साल ट्राई सीरीज का फाइनल खेला गया था जिसमें पाकिस्तान 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था. आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है. इस सीरीज़ में दोनों ही टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ रणनीति के साथ उतरने और संयोजन को मज़बूत करने की कोशिश करेंगी.
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SL vs PAK T20I Head To Head Record)
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, श्रीलंका की टीम ने महज 11 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है.
दांबुला की मौसम अपडेट लाइव (Dambulla Weather Live Updates for SL vs PAK 1st T20I 2026)
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 7 जनवरी को दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस के लिए अच्छी खबर है क्योंकि श्रीलंका बनाम पाकिस्तान पहले टी20 मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना बहुत ही कम है. वर्तमान पूर्वानुमान मैच के घंटों के दौरान वर्षा की केवल 5% से 8% संभावना का संकेत देते हैं, हालांकि शाम भर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है. आर्द्रता अधिक होने की संभावना है, जो 75% और 82% के बीच रहेगी, जो दूसरी पारी में एक महत्वपूर्ण ओस कारक पेश कर सकती है, जिससे संभावित रूप से दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम को मदद मिलेगी. क्रिकेट के लिए 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान आरामदायक रहेगा.
इस मैदान पर बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता हैं. इस मैदान पर रनों की बौछार की जा सकती है, बस स्पिनर्स की फिरकी और शुरुआत में तेज गेंदबाजों से संभलकर रहना होगा. अगर बारिश हुई और उसके बाद मैच खेला जा सका तो गेंदबाजों के लिए गेंद को थामना आसान नहीं होगा.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SL vs PAK 1st T20I Playing Prediction)
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेगे, महीश थीकशाना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशनका.
पाकिस्तान: सैम अयूब, फखर ज़मान, साहिबज़ादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, उस्मान खान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, अबरार अहमद.
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2026 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

