Sri Lanka vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा श्रीलंका बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, दोनों टीमों के आकंड़ों पर एक नजर
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st T20I Match: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 7 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की कमान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Pakistan, 1st T20I Match Live Streaming In India: पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहिए श्रीलंका, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

टी20 वर्ल्डकप 2026 से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका तीन टी20 मैचों की सीरीज में अपनी तैयारियों को मजबूत करेंगे. तीनों मैच दांबुला में खेले जाएंगे. सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को दांबुला में खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि टी20 फॉर्मेट में श्रीलंका या पाकिस्तान किसका पलड़ा भारी रहा है.

दांबुला में दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंका और सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक-दूसरे के सामने होगी. मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का भारतीय फैंस टीवी पर सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप के अलावा फैनकोड पर भी किया जाएगा.

पहले मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमें सीरीज में अपनी बढ़त बनाने के लिए उतरेंगी. श्रीलंका ने हाल ही में पाकिस्तान में त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली थी. इस सीरीज में श्रीलंका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम को फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अपने घर में खेली जा रही टी20 सीरीज में श्रीलंका अपने खोए फॉर्म को हासिल करने और विश्व कप से पहले आत्मविश्वास पाने की कोशिश करेगी.

श्रीलंका भारत के साथ टी20 विश्व कप 2026 की सह-मेजबान है. पाकिस्तान को भी टी20 विश्व कप 2026 के सभी मैच श्रीलंका में ही खेलने हैं. ऐसे में यह सीरीज पाकिस्तान के लिए भी अहम है. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 मैच हमेशा रोमांचक रहे हैं.

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SL vs PAK T20I Head To Head Record)

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, श्रीलंका की टीम ने महज 11 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है.

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. हालांकि पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को पिछली सीरीज में शिकस्त दी थीं, लेकिन श्रीलंका अपने घरेलू मैदान पर अच्छी टक्कर देने की क्षमता रखती है. दोनों टीमों की हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संतुलन को देखते हुए पाकिस्तान टीम इस मैच में थोड़ा आगे है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SL vs PAK 1st T20I Playing Prediction)

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेगे, महीश थीकशाना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशनका.

पाकिस्तान: सैम अयूब, फखर ज़मान, साहिबज़ादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, उस्मान खान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, अबरार अहमद.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.