Srilankan President in Mahabodhi Temple: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके पहुंचे बोधगया, भगवान बुद्ध के किए दर्शन,देखें वीडियो
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके मंगलवार को बिहार के बोधगया पहुंचे हैं.जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए. उन्होंने विहार में बुद्ध वंदना भी की.
Srilankan President in Mahabodhi Temple: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके मंगलवार को बिहार के बोधगया पहुंचे हैं.जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए. उन्होंने विहार में बुद्ध वंदना भी की. इस दौरान उनके साथ श्रीलंका के विदेश मंत्री विजीथा हेराथ और उप वित्त मंत्री अनिल जयंता और अधिकारियों का एक दल भी मंदिर पहुंचा. सभी का स्वागत बीटीएमसी के समीप महाबोधि सोसाइटी आफ इंडिया के महासचिव भंते पी सिवली थेरो, बीटीएमसी सचिव डा महाश्वेता महारथी ने किया.इस दौरान राष्ट्रपति दिसानायके ने मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना कर पवित्र बोधिवृक्ष का अवलोकन भी किया. भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के अस्थि अवशेष के दर्शन भी किए. इस दौरान पूरे गया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. ये भी पढ़े:VIDEO: बिहार के बोधगया में 19वें अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक जप समारोह में पहुंचे दुनियाभर के बौद्ध धम्म के लोग, उद्घाटन के मौके पर निकाला शांति मार्च
श्रीलंका के राष्ट्रपति पहुंचे महाबोधि विहार
#BIHAR: #GAYA: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Report- Dharmveer Bharti@anuradisanayake@airnewsalerts@ddnewsBihar@gaya_dm pic.twitter.com/BQ4HgRzIId
— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) December 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2024 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

