क्रिकेट

IND vs AUS 3rd Test 2024 Day 5 Live Streaming: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट होगा ड्रा? महत्वपूर्ण होगा आखिरी दिन, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

AUS बनाम IND टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. फैंस ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत तीसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट (लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर) पर ऑनलाइन देख सकते हैं. लेकिन भारत में प्रशंसकों को AUS बनाम IND तीसरे टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

IND vs AUS 3rd Test 2024 Day 5 Live Streaming: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट होगा ड्रा? महत्वपूर्ण होगा आखिरी दिन, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo: @ESPNcricinfo)

Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team Live Telecast: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर( शनिवार) से ब्रिसबेन (Brisbane) के गाबा (The Gabba) में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 74.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 252 रन बना लिए हैं. भारत अभी 193 रन पीछे है, लेकिन फॉलोऑन के स्कोर को पार कर लिया है. आकाश दीप 27 रन और जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारतीय पारी में केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 84 रन (139 गेंद) और रवींद्र जडेजा ने 77 रन (123 गेंद) का योगदान दिया. बाकी बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल 4 रन, शुभमन गिल 1 रन, विराट कोहली 3 रन, ऋषभ पंत 9 रन, रोहित शर्मा 10 रन, और नीतीश रेड्डी 16 रन पर आउट हुए.ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 4 विकेट, मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट, जोश हेज़लवुड और नाथन लियोन ने 1-1 विकेट लिया. यह भी पढ़ें: आकाश दीप- जसप्रीत बुमराह के पलटवार से भारतीय टॉप ऑर्डर को भी मिल सकता है आत्मविश्वास: डेनियल विटोरी

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 445 रन बनाए थे. ट्रेविस हेड ने 152 रन और स्टीव स्मिथ ने 101 रन की शानदार पारियां खेलीं. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके. मैच के पांचवें दिन का खेल दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित होगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत तीसरा टेस्ट 2024 के 5वें दिन का खेल कब और कहां खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर( शनिवार) से ब्रिसबेन के गाबा में भारतीय समयानुसार सुबह 05:50 AM से खेला जा रहा है. जिसके 5वें दिन का खेल 18 दिसम्बर(बुधवार) को भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 05:50 AM से होगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत तीसरे टेस्ट 2024 के 5वें दिन का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

AUS बनाम IND टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत तीसरे टेस्ट 2024 के 5वें दिन का लाइव टेलीकास्ट देखने के इच्छुक प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकते हैं. प्रशंसक ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत तीसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत तीसरे टेस्ट 2024 के 5वें दिन का लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

AUS बनाम IND टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. फैंस ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत तीसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट (लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर) पर ऑनलाइन देख सकते हैं. लेकिन भारत में प्रशंसकों को AUS बनाम IND तीसरे टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2024 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).