Makar Sankranti 2023 Greetings: शुभ मकर संक्रांति! इन HD Images, Wallpapers, SMS, WhatsApp Status को भेजकर दें बधाई
मकर संक्रांति 2023 (Photo Credits: File Image)

Makar Sankranti 2023 Greetings: मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के पर्व को हिंदू धर्म में फसलों के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है. भगवान सूर्य (Surya Dev) और अग्निदेव (Agni Dev) को समर्पित इस पर्व को देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. मकर संक्रांति को देश के विभिन्न हिस्सों में लोग अलग-अलग नामों और अपने स्थानीय परंपराओं के साथ मनाते हैं. इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 यानी आज मनाई जा रही है, जिसे सर्दियों के मौसम (Winter Season) के अंत का प्रतीक भी माना जाता है, क्योंकि इसी दिन से दिन बड़े और रातें छोटी होनी शुरु हो जाती हैं. रबी की फसलों की कटाई की खुशी में इस त्योहार को मनाया जाता है. इसी दिन सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण (Uttarayan) होते हैं और अपने पुत्र शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं. उनके इस राशि परिवर्तन के साथ ही मुंडन, शादी-ब्याह और गृहप्रवेश जैसे मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं.

मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करके सूर्यदेव को अर्घ्य देने से पापों का नाश होता है. इसके साथ ही इस दिन किए गए दान का कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है, इसलिए इस दिन के दान को महादान कहा जाता है. इस अवसर पर आप शुभ मकर संक्रांति के इन ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, वॉलपेपर्स, एसएमएस, वॉट्सऐप स्टेटस को भेजकर बधाई दे सकते हैं.

1- मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

मकर संक्रांति 2023 (Photo Credits: File Image)

2- मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई

मकर संक्रांति 2023 (Photo Credits: File Image)

3- मकर संक्रांति 2023

मकर संक्रांति 2023 (Photo Credits: File Image)

4- हैप्पी मकर संक्रांति

मकर संक्रांति 2023 (Photo Credits: File Image)

5- शुभ मकर संक्रांति

मकर संक्रांति 2023 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि मकर संक्रांति को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है. उत्तर भारत में इसे खिचड़ी (Khichadi), तमिलनाडु में पोंगल (Pongal), ओडिशा में मकर चौला (Makar Chaula), असम में माघ बिहू (Magh Bihu) और गुजरात में उत्तरायण (Uttarayan) कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि सूर्य के उत्तरायण होते ही मकर संक्रांति से देवताओं के दिन का शुभारंभ होता है. इस दिन तिल का दान करने के अलावा लोग तिल और गुड़ के लड्डू खाते हैं और अपने प्रियजनों का भी मुंह मीठा कराते हैं.