Reports on Rahul Kanwal! 22 साल बाद राहुल कंवल ने इंडिया टुडे ग्रुप को कहा अलविदा, जानें अब क्या करेंगे वरिष्ठ पत्रकार?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वरिष्ठ पत्रकार राहुल कंवल ने 22 वर्षों की सेवा के बाद इंडिया टुडे ग्रुप से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने यह निर्णय नए अवसरों की तलाश में लिया है, जिसे ग्रुप ने स्वीकार कर लिया है.
Rahul Kanwal resignation Reports: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि देश के प्रतिष्ठित पत्रकारों में शुमार राहुल कंवल ने इंडिया टुडे ग्रुप से इस्तीफा दे दिया है. करीब 22 वर्षों तक इंडिया टुडे और आज तक जैसे प्रमुख चैनलों में अपनी अहम भूमिका निभाने के बाद अब वह नए अवसरों की तलाश में आगे बढ़ रहे हैं.
राहुल कंवल इंडिया टुडे और आज तक के न्यूज डायरेक्टर और बिजनेस टुडे के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे हैं. उन्होंने ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है. इस बात की पुष्टि इंडिया टुडे ग्रुप ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गई जानकारी में की है. कंपनी के मुताबिक, राहुल ने अपने भविष्य के लिए अन्य अवसरों को तलाशने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है. कंपनी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और वे निर्धारित नोटिस अवधि पूरी करेंगे.
इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और टीवी टुडे नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कल्ली पूरी ने कर्मचारियों को भेजे गए एक इंटरनल ईमेल में यह जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा, "राहुल कंवल 22 सालों से हमारे साथ जुड़े रहे और इस दौरान उन्होंने राजनीतिक विश्लेषण, चुनावी कवरेज और खोजी पत्रकारिता के जरिए टीवी पत्रकारिता को नई दिशा दी."
इंडिया टुडे ग्रुप से Rahul Kanwal
की विदाई का आज ऐलान हो गया .
अब NDTV की कमान संभालेंगे.
Dear Team,
After more than 22 years with us, Rahul Kanwal – News Director, TVTN, and Executive Director of Business Today – will be moving on to explore new opportunities.
Rahul has…
— Ajit Anjum (@ajitanjum) April 3, 2025
ईमेल में आगे कहा गया, "राहुल की यात्रा एक जुनूनी पत्रकार से न्यूज डायरेक्टर बनने तक की रही है, जो आने वाले पत्रकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. वह इंडिया टुडे ग्रुप की उस खास परंपरा का हिस्सा हैं जिसमें संगठन के साथ व्यक्ति भी निरंतर विकसित होता है."
कल्ली पूरी ने यह भी कहा, "बीते 12 वर्षों में हमने मिलकर मजबूत टीमों का निर्माण किया, प्रभावशाली संपादकीय प्रोजेक्ट्स बनाए और देश के कोने-कोने में जाकर यादगार पलों को संजोया. हमारा न्यूज़रूम आज मीडिया इंडस्ट्री में ईर्ष्या का विषय बना हुआ है."
उन्होंने यह भी जोड़ा, "बदलाव आसान नहीं होता, लेकिन यही पत्रकारिता का मूल है. आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं. राहुल ने अपने काम से संस्थान को मजबूत किया है और एक सशक्त नेतृत्व तैयार किया है जो अब आगे बढ़ने को तैयार है."
ईमेल के अंत में पूरी ने कहा, "राहुल भले ही कहीं भी जाएं, लेकिन इंडिया टुडे ग्रुप का एक हिस्सा हमेशा उनके साथ रहेगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

