देश

West Bengal Assembly Election 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 8 चरणों में होगा मतदान; जानिए पूरा कार्यक्रम

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, असम, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का आखिरकार आज ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने दिल्ली में प्रेस वार्ता के माध्यम से पूरी जानकारी दी है. पश्चिम बंगाल के चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे अहम हैं. यही कारण है कि बीजेपी के कई नेताओं ने बंगाल में डेरा जमाया हुआ है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस वार्ता के दौरान सबसे पहले कोरोना योद्धाओं को सलाम किया.

West Bengal Assembly Election 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 8 चरणों में होगा मतदान; जानिए पूरा कार्यक्रम
गृहमंत्री अमित शाह और सीएम ममता बनर्जी (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली, 26 फरवरी 2021. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, असम, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का आखिरकार आज ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने दिल्ली में प्रेस वार्ता के माध्यम से पूरी जानकारी दी है. पश्चिम बंगाल के चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे अहम हैं. यही कारण है कि बीजेपी के कई नेताओं ने बंगाल में डेरा जमाया हुआ है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस वार्ता के दौरान सबसे पहले कोरोना योद्धाओं को सलाम किया. उन्होंने कहा कि वोटरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाएगा. चुनाव के समय कोविड नियमों का ध्यान रखा जाएगा. अरोड़ा ने कहा कि कोरोना के दौर में बिहार में चुनाव सफल रहा है. चुनाव आयोग के अनुसार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होंगे. बंगाल में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा, दुसरे चरण का 1 अप्रैल को होगा.  साथ ही 6 अप्रैल को तीसरे चरण के लिए वोट पड़ेंगे. चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल को होगा. जबकि पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा.चुनाव के नतीजे 2 मई को आने वाले हैं.

बता दें कि चुनाव आयोग ने बताया कि राज्य में बंगाल में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा, दुसरे चरण का 1 अप्रैल को होगा. साथ ही 6 अप्रैल को तीसरे चरण के लिए वोट पड़ेंगे. चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल को होगा. जबकि पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा. यह भी पढ़ें-Assembly Elections 2021: पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, EC ने चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 2 मई को आएंगे नतीजे

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि कोरोना संकट के बीच बंगाल में चुनाव कराना बहुत ही चुनौतीपूर्ण होने वाला है. कोरोना के नियमों को ध्यान में रखकर चुनाव राज्य में होने जा रहे हैं. चुनाव के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. बंगाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए  केंद्रीय सुरक्षा बलों की 125 कंपनियों की तैनाती की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).