Morbi Bridge Collapse: मरम्मत के बाद 4 दिन पहले ही खोला गया था मोरबी पुल, देखते ही देखते 'काल' बन गया केबल ब्रिज
केबल पुल के टूटने 91 लोगों की मौत हो गई. एक निजी कंपनी द्वारा सात महीने तक पुल का मरम्मत कार्य करने के बाद इसे चार दिन पहले ही जनता के लिए फिर से खोला गया था. हालांकि पुल को नगरपालिका का ‘‘फिटनेस प्रमाणपत्र’’ अभी नहीं मिला था.
मोरबी, 30 अक्टूबर: गुजरात के मोरबी में माच्छू नदी पर बने केबल पुल के रविवार शाम टूट जाने से कम से कम 91 लोगों की मौत हो गई. एक निजी कंपनी द्वारा सात महीने तक पुल का मरम्मत कार्य करने के बाद इसे चार दिन पहले ही जनता के लिए फिर से खोला गया था. हालांकि पुल को नगरपालिका का ‘‘फिटनेस प्रमाणपत्र’’ अभी नहीं मिला था. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी.
मोरबी शहर में एक सदी से भी ज्यादा पुराना पुल शाम करीब साढ़े छह बजे लोगों से खचाखच भर गया. गुजरात में मौत का तांडव: मोरबी में पुल टूटने से 77 लोगों ने गवांई जान, रेस्क्यू में जुटे एयरफोर्स के गरुड़ कमांडो
मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीपसिंह जाला ने कहा, ‘‘पुल को 15 साल के लिए संचालन और रखरखाव के लिए ओरेवा कंपनी को दिया गया था. इस साल मार्च में, इसे मरम्मत के लिए जनता के लिए बंद कर दिया गया था. 26 अक्टूबर को गुजराती नववर्ष दिवस पर मरम्मत के बाद इसे फिर से खोल दिया गया था.’’
गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूट गया। करीब 400 लोग नदी में गिर गए।
ईश्वर सबको सही सलामत रखें, यही प्रार्थना है। pic.twitter.com/GW4JurmYz7
— Congress (@INCIndia) October 30, 2022
उन्होंने कहा, "मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया गया था. हालांकि स्थानीय नगरपालिका ने अभी तक (मरम्मत कार्य के बाद) कोई फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं किया था.’’ जिला कलेक्ट्रेट की वेबसाइट पर पुल के विवरण के अनुसार, ‘‘यह एक "इंजीनियरिंग चमत्कार" था और यह केबल पुल ‘‘मोरबी के शासकों की प्रगतिशील और वैज्ञानिक प्रकृति" को प्रतिबिंबित करने के लिए बनाया गया था.
सर वाघजी ठाकोर ने 1922 तक मोरबी पर शासन किया. वह औपनिवेशिक प्रभाव से प्रेरित थे और उन्होंने पुल का निर्माण करने का फैसला किया जो उस समय का "कलात्मक और तकनीकी चमत्कार" था. इसके अनुसार पुल निर्माण का उद्देश्य दरबारगढ़ पैलेस को नज़रबाग पैलेस (तत्कालीन राजघराने के निवास) से जोड़ना था.
कलेक्ट्रेट वेबसाइट के अनुसार, पुल 1.25 मीटर चौड़ा था और इसकी लंबाई 233 मीटर थी. इसके अनुसार इस पुल का उद्देश्य यूरोप में उन दिनों उपलब्ध नवीनतम तकनीक का उपयोग करके मोरबी को एक विशिष्ट पहचान देना था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2022 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

