India vs England, Manchester Test Match 2025 Day 1 Stumps Scorecard: पहले दिन का खेल खत्म टीम इंडिया ने बनाए 264 रन, साई सुदर्शन ने जड़ा शानदार अर्धशतक; यहां देखें स्कोरकार्ड
मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज बेहतरीन नाबाद 94 रनों की साझेदारी निभाई.
England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 4th Test Match 2025 Day 1 Stumps Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा मुकाबला आज यानी 23 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में खेला जा रहा हैं. तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को 22 रनों से शिकस्त दी. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. अब चौथे टेस्ट में टीम इंडिया सीरीज में वापसी करना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम मैनचेस्टर टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 83 ओवर में चार विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा नाबाद 19 रन और शार्दुल ठाकुर नाबाद 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: India vs England, Manchester Test Day 1 Live Score Update: टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई, बेन स्टोक्स ने साई सुदर्शन को बनाया अपना शिकार
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
टीम इंडिया की पहली पारी
मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज बेहतरीन नाबाद 94 रनों की साझेदारी निभाई.
पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 83 ओवर में चार विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा नाबाद 19 रन और शार्दुल ठाकुर नाबाद 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.
दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को क्रिस वोक्स ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम कर चुके हैं. बेन स्टोक्स के अलावा ने विकेट चटकाए.
टीम इंडिया की पहली पारी
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 264/4, 83 ओवर (यशस्वी जयसवाल 58 रन, केएल राहुल 46 रन, साई सुदर्शन 61 रन, शुभमन गिल 12 रन, ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट 37 रन, रवींद्र जडेजा बनाम 19 रन और शार्दुल ठाकुर नाबाद 19 रन.)
इंग्लैंड की गेंदबाजी: (क्रिस वोक्स 1 विकेट, लियाम डॉसन 1 विकेट और बेन स्टोक्स 2 विकेट).
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

