जरुरी जानकारी

7th Pay Commission: नए साल पर बढ़ेगी सैलरी, कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगी DA Hike की गुड न्यूज

नया साल 2025 केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जनवरी 2025 में महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है.

7th Pay Commission: नए साल पर बढ़ेगी सैलरी, कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगी DA Hike की गुड न्यूज
Representational Image | PTI

7th Pay Commission: नया साल 2025 केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जनवरी 2025 में महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है. अगर यह बढ़ोतरी होती है, तो कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 56% हो जाएगा.

8th Pay Commission Update: 8वां वेतन आयोग कब से होगा लागू? वित्त मंत्रालय ने दिया जवाब.

जुलाई 2024 में हुआ था 3% का इजाफा

पिछली बार केंद्र सरकार ने जुलाई 2024 में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की थी, जिससे DA 53% हो गया था. यह नई दरें 1 जुलाई 2024 से लागू की गई थीं. अब जनवरी 2025 में संभावित 3% की बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 56% तक पहुंचने की उम्मीद है.

AICPI इंडेक्स पर आधारित बढ़ोतरी

महंगाई भत्ते की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर की जाती है. सितंबर 2024 तक के AICPI डेटा के अनुसार, महंगाई भत्ता 54.49% तक पहुंच गया है. हालांकि, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2024 के आंकड़े अभी आना बाकी हैं. इन आंकड़ों के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

पेंशनभोगियों और कर्मचारियों को होगा फायदा

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा. हालांकि, यह संभावना जताई जा रही है कि जनवरी 2025 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हाल के वर्षों में सबसे कम हो सकती है.

घोषणा में हो सकती है देरी

संभावना है कि जनवरी 2025 में बढ़ोतरी लागू हो जाएगी, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा मार्च 2025 तक हो सकती है. आमतौर पर, सरकार होली जैसे त्योहार के आसपास इस तरह की घोषणाएं करती है.

महंगाई भत्ता क्यों है महत्वपूर्ण?

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मुद्रास्फीति के प्रभाव को संतुलित करने के लिए दिया जाता है. यह भत्ता हर छह महीने (जुलाई और जनवरी) में संशोधित किया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2024 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).