क्रिकेट

New Zealand vs Sri Lanka 3rd ODI 2025 Scorecard: तीसरे वनडे में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 291 रनों का दिया टारगेट, पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने खेली अर्धशतकीय पारी, देखें स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए.

New Zealand vs Sri Lanka 3rd ODI 2025 Scorecard: तीसरे वनडे में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 291 रनों का दिया टारगेट,  पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने खेली अर्धशतकीय पारी, देखें स्कोरकार्ड
Kusal Mendis (Photo: @ESPNcricinfo)

New Zealand National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 3rd ODI 2025 Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका ने सबसे 42 गेंदों में 66 रन बनाए. जिसमें 6 चौके और 5 छक्के लगाए. निसांका के अलावा कुसल मेंडिस और जेनिथ लियानागे ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. कुसल मेंडिस ने 48 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए. तो वहीं जेनिथ लियानागे ने 52 गेंदों में 53 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढें: SYS vs PRS BBL 2024-25 Dream11 Team Prediction: आज सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मुकाबला, यहां देखें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और बेस्ट ड्रीम11 टीम

श्रीलंका की शुरुआत इस मैच में शानदार रही. मेजबान टीम ने शुरुवाती 10 ओवर में बिना किसी विकेट के 66 रन बनाए थे. हालांकि 11 ओवर में अविष्का फर्नांडो 17 रन बनाकर नाथन स्मिथ का शिकार हो गए. फिर इसके बाद पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के दूसरे विकेट के लिए बड़ी साझेदारी की और टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया. 155 रन पट श्रीलंका को दूसरा झटका लगा. जब कुसल मेंडिस 54 रन बनाकर आउट हो गए. कामिंडू मेंडिस ने 46 रन बनाए। जबकि कप्तान चरिथ असलंका बिना खाता खोले आउट हो गई. पथुम निसांका 66 रन, जेनिथ लियानागे 52 रन का योगदान दिया

वहीं कीवी टीम की ओर से गेंदबाजी में मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 10 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जबकि कप्तान मिचेल सेंटनर को 2 विकेट, नाथन स्मिथ 1 विकेट और माइकल ब्रेसवेल को 1 विकेट मिला. फिलहाल न्यूजीलैंड को श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ कारण के लिए 50 ओवर में 291 रन बनाने होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).