SYS vs PRS BBL 2024-25 Dream11 Team Prediction: आज सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मुकाबला, यहां देखें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और बेस्ट ड्रीम11 टीम
बिग बैश लीग 2024-25 का 30वां मैच सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच आज यांनी 11 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. सिडनी सिक्सर्स ने टूर्नामेंट में अब तब 7 मैच खेले हैं. जिसमें 4 में जीत, 2 में हार और एक मैच बेनतीजा रहा है.
Sydney Sixers vs Perth Scorchers 30th Match Big Bash League 2024-25 Dream11 Team Prediction: बिग बैश लीग 2024-25 का 30वां मैच सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच आज यांनी 11 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. सिडनी सिक्सर्स ने टूर्नामेंट में अब तब 7 मैच खेले हैं. जिसमें 4 में जीत, 2 में हार और एक मैच बेनतीजा रहा है. अंक तालिका में सिडनी सिक्सर्स की टीम 9 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. दूसरी ओर, पर्थ स्कॉर्चर्स ने टूर्नामेंट में मिला-जुला सा प्रदर्शन किया है. पर्थ स्कॉर्चर्स ने टूर्नामेंट में 7 मैच खेले हैं. जिसमें 3 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
बता दें की खबर के अनुसार इस मैच में सिडनी सिक्सर्स की ओर से स्टीव स्मिथ खेलते हुए नजर आ सकतें हैं. इसके अलावा वो जोश फिलीपी या जेम्स विंस के साथ पारी की शुरुआत कर सकतें हैं.
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम 28 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें पर्थ स्कॉर्चर्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. पर्थ स्कॉर्चर्स ने 28 में से 17 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि सिडनी सिक्सर्स को सिर्फ 11 मैचों में जीत मिली है. इसे इतना पता चलता है दोनों टीमें जब भी भिड़ती है तो काटें की टक्कर होती है. लेकिन पर्थ स्कॉर्चर्स का रिकॉर्ड बेहतर है.
पिच रिपोर्ट
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच सपाट रहने की उम्मीद है। बल्लेबाज आमतौर पर इस सतह का आनंद लेते हैं. हालांकि, जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाएगी, स्पिनरों को ट्रैक से थोड़ी मदद मिल सकती है. इसके अलावा नई गेंद से थोड़ा बहुत स्विंग देखने को मिल सकता है. टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं.
सिडनी सिक्सर्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स ड्रीम11 भविष्यवाणी: बल्लेबाज की पसंद
सिडनी सिक्सर्स की और से जेम्स विंस एक विष्फोटक बल्लेबाज हैं. जो पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ एक बड़ी पारी खेल सकतें हैं. इसके अलावा स्टीवन स्मिथ और जॉर्डन सिल्क भी अपनी टीम में रखने की कोशिश करें. दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है तो ड्रीम11 टीम के लिए अच्छा विकल्प होंगे. वहीं पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से एश्टन टर्नर और निक हॉब्सन, हैं. तीनों में किसी एक या दोनों को आप अपनी टीम रख सकतें हैं. जो अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकतें हैं.
विकेटकीपर में किसे टीम में शामिल करें?
विकेटकीपर में सिडनी सिक्सर्स के जोश फिलिप हैं. इसके अलावा पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से फिन एलन को आप अपनी ड्रीम11 टीम में शमिल कर सकतें हैं.
सिडनी सिक्सर्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स ड्रीम11 प्रेडिक्शन: ऑलराउंडर और गेंदबाज की पसंद
दोनों टीमों में ऑलराउंडर की भरमार है. सिडनी सिक्सर्स की ओर से मोइसेस हेनरिक्स एक अच्छा विकल्प होंगे. जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल सकतें हैं और अनुभवी खिलाड़ी भी है. इसके अलावा सिडनी सिक्सर्स की ओर से जैक एडवर्ड्स, हेडन केर भी अच्छा विकल्प होंगे. पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से मिशेल मार्श, आरोन हार्डी, कूपर कोनोली और एश्टन एगर अच्छा विकल्प होंगे. इसके अलावा गेंदबाजी में बेन ड्वार्शिस, सीन एबॉट, अकील होसेन, टॉड मर्फी, एंड्रयू टाई, झाई रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, लांस मॉरिस इन गेंदबाजों के साथ जा सकतें हैं.
बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम
विकेटकीपर: फिन एलन. इसके अलावा जोश फिलिप का विकल्प है. (दोनों में से किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)
बल्लेबाज: जेम्स विंस, स्टीवन स्मिथ, एश्टन टर्नर(ऑप्शन) (एश्टन टर्नर की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)
ऑलराउंडर्स: कूपर कोनोली, हेडन केर, जैक एडवर्ड्स, (एश्टन एगर के साथ भी अपने चॉइस के अनुसार जा सकते हैं)
गेंदबाज: सीन एबॉट, जेसन बेहरेनडॉर्फ, लांस मॉरिस, झाई रिचर्डसन, बेन ड्वार्शिस
कप्तान और उपकप्तान: कूपर कोनोली (कप्तान), जैक एडवर्ड्स (उपकप्तान).
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
सिडनी सिक्सर्स: जोश फिलिप (विकेट कीपर), जेम्स विंस, स्टीवन स्मिथ, मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, जैक एडवर्ड्स, हेडन केर, बेन ड्वार्शिस, सीन एबॉट, अकील होसेन, टॉड मर्फी
पर्थ स्कॉर्चर्स: फिन एलन (विकेट कीपर), मिशेल मार्श, आरोन हार्डी, कूपर कोनोली, एश्टन टर्नर (कप्तान), निक हॉब्सन, एश्टन एगर, एंड्रयू टाई, झाई रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, लांस मॉरिस
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

