मनोरंजन

पवन सिंह के भोजपुरी गाना Arrah Ke Othlali ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर 14 मिलियन से अधिक व्यूज (Watch Video)

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘आरा के ओठलाली’ यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है. यह गाना 5 दिन पहले सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था और अब तक 14 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर चुका है.

पवन सिंह के भोजपुरी गाना Arrah Ke Othlali ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर 14 मिलियन से अधिक व्यूज (Watch Video)
Bhojpuri Song Arrah Ke Othlali - Saregama Hum Bhojpuri (Photo Credits: Youtube)

Bhojpuri Song Arrah Ke Othlali: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘आरा के ओठलाली’ यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है. यह गाना 5 दिन पहले सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था और अब तक 14 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर चुका है. ‘आरा के ओठलाली’ गाने को पवन सिंह और कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी है. इस गाने में पवन सिंह के साथ सोनम मलिक नजर आ रही हैं. गाने के बोल अशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत रजत नागपाल ने दिया है. इस गाने को प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है और कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल ने की है. Bhojpuri Song Lapak Lapak: यूट्यूब पर छाया भोजपुरी गाना 'लपक लपक', Arvind Akela Kallu और Harshita की जोड़ी पर दर्शकों ने लुटाया प्यार (Watch Video)

गाने में पवन सिंह और सोनम मलिक की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. धमाकेदार म्यूजिक और आकर्षक डांस मूव्स के साथ यह गाना भोजपुरिया दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. ‘आरा के ओठलाली’ की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है. भोजपुरी म्यूजिक लवर्स इस गाने को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं और इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

देखें भोजपुरी गाना ‘आरा के ओठलाली’:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).