Vaibhav Suryavanshi Bhojpuri Gana: 14 साल के IPL शतकवीर वैभव सूर्यवंशी पर गूंजी भोजपुरी चौपाइयां, GT बनाम RR मैच में मचाया था तांडव, देखें वायरल वीडियो
वैभव ने यूसुफ पठान का 37 गेंदों वाला रिकॉर्ड तोड़ा. उनकी इस उपलब्धि से उत्साहित फैंस ने उनके सम्मान में भोजपुरी चौपाइयां तक बना डाली हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हिमांशु राहुल ऑफिसियल नाम के YouTube चैनल से शेयर किया गया हैं.
Vaibhav Suryavanshi Bhojpuri Gana: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास में तहलका मचा दिया है. सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने महज 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने मनीष पांडे, ऋषभ पंत और देवदत्त पडिक्कल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है. क्रिस गेल के 30 गेंदों के शतक के बाद. साथ ही, यह किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज शतक भी है, जिसमें वैभव ने यूसुफ पठान का 37 गेंदों वाला रिकॉर्ड तोड़ा. उनकी इस उपलब्धि से उत्साहित फैंस ने उनके सम्मान में भोजपुरी चौपाइयां तक बना डाली हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हिमांशु राहुल ऑफिसियल नाम के YouTube चैनल से शेयर किया गया हैं.
वैभव सूर्यवंशी पर गूंजी भोजपुरी चौपाइयां
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

