News

VIDEO: झांसी में पति दिखा प्रेमिका के साथ तो पत्नी ने खोया आपा, बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक वीडियो सामने आया है. जिसमें प्रेमिका के साथ अपने पति को देखने पर पत्नी ने आपा खो दिया और पति को जमकर लताड़ लगाते हुए थप्पड़ लगा दिए.

VIDEO: झांसी में पति दिखा प्रेमिका के साथ तो पत्नी ने खोया आपा, बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Credit-(X,@JantantraTv)

झांसी, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के झांसी के नवाबाद से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें प्रेमिका के साथ अपने पति को देखने पर पत्नी ने आपा खो दिया और पति को जमकर लताड़ लगाते हुए थप्पड़ लगा दिए. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस दौरान पत्नी काफी हंगामा करती है और पति पर गुस्सा होती है, इस समय गुस्से में वह पति को थप्पड़ भी लगा देती है. इस शख्स के साथ एक दूसरी युवती भी होती है.

बताया जा रहा है की पत्नी ने पति को रंगेहाथ पकड़ लिया. जानकारी के मुताबिक़ पति कई दिनों से घर से गायब था और पत्नी लगातार पत्नी का पीछा कर रही थी. इस दौरान जैसे ही पत्नी ने बीकेडी चौक पर पति को किसी दूसरी युवती के साथ देखा तो महिला आगबबूला हो गई. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @JantantraTv नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: झांसी में दबंगई! कार सवार ने नीचे उतरकर जड़े ई रिक्शा चालक को थप्पड़, बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल

पत्नी ने की पति की पिटाई

पति को सिखाया सबक

पति कई दिनों से घर से गायब था, पत्नी को पति को लेकर शक था, जब दोनों को पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा तो पति सफाई देने लगा तो गुस्साई महिला ने इस दौरान पति की पिटाई कर दी. इस समय काफी लोग मौजूद थे.

पुलिस भी मौके पर पहुंची

काफी देर तक पति और पत्नी के बीच भरे चौक पर ये हंगामा होते रहा. इस घटना की जानकारी आखिरकार पुलिस को भी मिली और उन्होंने मौके पर पहुंचकर तीनों को अलग करके मामले को शांत करवाया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2025 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).