![Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर, 10 जिलों में करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित | Photos and Videos Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर, 10 जिलों में करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित | Photos and Videos](https://hist1.latestly.com/wp-content/uploads/2023/06/Assam--380x214.jpg)
गुवाहाटी, 22 जून: असम में गुरुवार को सुबह बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही और राज्य के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने से नए इलाके भी जलमग्न हो गए हैं और बाढ़ से 10 जिलों में करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित हैं. एक आधिकारिक बुलेटिन से यह जानकारी मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और अगले कुछ दिनों तक असम के कई जिलों में ‘अत्यंत भारी’ से ‘अत्यधिक भारी’ बारिश का अनुमान जताया है.
गुवाहाटी में आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम केंद्र (आरएमसी) ने बुधवार को 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी की है. इसके अलावा गुरुवार और शुक्रवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है. ‘रेड अलर्ट’ का अर्थ है तत्काल कार्रवाई करना, जबकि ‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ है कार्रवाई के लिए तैयार रहना और ‘येलो अलर्ट’ का अर्थ है सचेत और अवगत रहना.
बाढ़ से हालात खराब
#WATCH | Flood situation in Assam's Nalbari remains grim as water level rises following incessant rainfall; visuals from Moiraranga village of Nalbari pic.twitter.com/vFVQvFSikV
— ANI (@ANI) June 22, 2023
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बक्सा, बारपेटा, दरांग, धेमाजी, धुबरी, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुरी जिले में बाढ़ के कारण 1,19,800 लोग प्रभावित हैं.
इसमें कहा गया है कि नलबाड़ी बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है और लगभग 45,000 लोग इससे जूझ रहे हैं. इसके बाद बक्सा में 26,500 और लखीमपुर में 25,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. प्रशासन ने पांच जिलों में 14 राहत शिविर बनाए है, जहां 2,091 लोगों ने शरण ली है और पांच जिलों में 17 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं.
पानी का सैलाब
#PHOTO | Flood situation at Samaria, Boko.
Captured on June 21
📷 Ranjanjyoti Sarma #Assam #Assamfloods pic.twitter.com/qfyHva27GM
— G Plus (@guwahatiplus) June 22, 2023
গত ২৪ ঘণ্টায় পরিস্থিতি আরও গুরুতর হয়ে উঠতে শুরু করেছে। গত ২৪ ঘণ্টায় অসমের ২০টি জেলার প্রায় ৮৫ হাজার মানুষ বন্যায় ক্ষতিগ্রস্থ বলে জানা যাচ্ছে। যার মধ্যে ১৭,৬৫২ জন শিশু রয়েছে বলে খবর।#Assam #assamcm #ASSAMRIFFLE #AssamFloods #Guwahati #NorthEast #StayPositive #assamgovt pic.twitter.com/bXtQmVD69d
— Ashok Bohra (@abohra211) June 22, 2023
सेना, अर्द्धसैनिक बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन और आपातकालीन सेवा (एफ एंड ईएस), नागरिक प्रशासन, गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) तथा स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्थानों से 1,280 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है.
लगातार कट रही भूमि
Flood and incessant rains intensify erosion in several parts of Assam.#AssamFloods #Floods2023 pic.twitter.com/mGYEYqXFxg
— Rajdeep Bailung Baruah (@BailungRajdeep) June 21, 2023
एएसडीएमए बुलेटिन में कहा गया है कि वर्तमान में, 780 गांव जलमग्न हैं और पूरे असम में 10,591.85 हेक्टेयर खेत क्षतिग्रस्त हो गए हैं. बुलेटिन में कहा गया है कि बक्सा, बारपेटा, सोनितपुर, धुबरी, डिब्रूगढ़, कामरूप, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नागांव, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी में व्यापक भूमिकटाव देखा गया है.
जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
#WATCH | Several villages in Assam, flooded following torrential rain in the past few days pic.twitter.com/ln1Iy3ChXQ
— ANI (@ANI) June 22, 2023
Scene from Nalbari#AssamFloods #Flood2023 pic.twitter.com/Pq2djtJ2K3
— Rajdeep Bailung Baruah (@BailungRajdeep) June 21, 2023
दीमा हसाओ और कामरूप मेट्रोपोलिटन में कई स्थानों से भूस्खलन और भारी बारिश की सूचना है. बक्सा, नलबाड़ी, बारपेटा, सोनितपुर, बोंगाईगांव, दरांग, चिरांग, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, कोकराझार, लखीमपुर, नागांव, उदलगुरी, धेमाजी और माजुली में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
बारपेटा, दरांग, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, कोकराझार और नलबाड़ी जिलों में कई स्थानों पर शहरी इलाके जलमग्न हो गए. एएसडीएमए की रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी बेकी तीन स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.