देश

UP: बकरीद के दिन 60 साल के बुजुर्ग ने खुद की दी कुर्बानी, चाकू से गला रेतकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट में लिखी हैरान करने वाली बात

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बकरीद के दिन जहां लोग जानवरों की कुर्बानी कर रहे थे, वहीं एक बुजुर्ग ने खुद को 'कुर्बान' कर दिया. मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव का है.

UP: बकरीद के दिन 60 साल के बुजुर्ग ने खुद की दी कुर्बानी, चाकू से गला रेतकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट में लिखी हैरान करने वाली बात
Photo-@shaileshsen803/X & AI

Deoria Shocker: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बकरीद के दिन जहां लोग जानवरों की कुर्बानी कर रहे थे, वहीं एक बुजुर्ग ने खुद को 'कुर्बान' कर दिया. मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव का है, जहां 60 वर्षीय ईश मोहम्मद ने खुद चाकू से अपना गला रेतकर जान दे दी. परिजनों और पुलिस के अनुसार, ईश मोहम्मद ने सुसाइड से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. उसमें लिखा है, "इंसान बकरे को अपने बेटे की तरह पाल-पोसकर कुर्बानी करता है. वो भी जीव है, कुर्बानी करना चाहिए. मैं खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम से कर रहा हूं."

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. हालत बिगड़ने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

ये भी पढें: UP: उत्तर प्रदेश के देवरिया में निर्माणाधीन ‘वाटर पार्क’ की दीवार गिरने से एक लड़के की मौत

बुजुर्ग ने खुद का गला काटकर दी कुर्बानी

धार्मिक प्रवृत्ति के थे ईश मोहम्मद

मृतक बुजुर्ग के परिवारवालों ने बताया कि ईश मोहम्मद धार्मिक प्रवृत्ति के थे. वह हाल ही में अंबेडकर नगर स्थित सुल्तान सैयद मकदूम अशरफ शाह की दरगाह से लौटे थे. ईद-उल-अजहा की सुबह उन्होंने मस्जिद में नमाज अदा की और करीब 10 बजे घर लौटे. इसके बाद घर के बगल में बनी एक छोटी सी झोपड़ी में वे चले गए और काफी देर तक बाहर नहीं निकले.

करीब एक घंटे बाद उनकी पत्नी हाजरा खातून को झोपड़ी से कराहने की आवाज आई. जब वह वहां पहुंचीं तो देखा कि ईश मोहम्मद खून से लथपथ पड़े हैं और उनका गला कटा हुआ है. वह चीखीं तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, लेकिन खुद को "कुर्बानी" के रूप में पेश करने की बात ने प्रशासन और समाज को हैरान कर दिया है.

ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर गहरा शोक और सन्नाटा है. लोग कह रहे हैं कि ऐसा मामला उन्होंने आज तक नहीं सुना, जहां किसी ने बकरीद पर खुद को कुर्बानी के तौर पर पेश कर दिया हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2025 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).