ENG vs WI 2nd T20I 2025 Preview: दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज की होगी वापसी, इंग्लैंड सीरीज पर जमाएगी कब्ज़ा? जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला 08 जून(रविवार) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में भारतीय समयानुसार रात 07:00 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 06:30 PM को होगा.
England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Preview: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला 08 जून(रविवार) को ब्रिस्टल(Bristol) के काउंटी ग्राउंड (County Ground, ) में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और शानदार जीत दर्ज करते हुए यह साफ कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया की सबसे मजबूत क्रिकेट टीमों में गिना जाता है. जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लिश टीम ने हर विभाग में वर्चस्व दिखाया, खासतौर पर लियाम डॉसन की बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में 21 रनों की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. डॉसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से असर डाला. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और इससे पहले वनडे सीरीज़ में क्लीन स्वीप कर उनकी आत्मविश्वास की लय बरकरार है. इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पहले टी20 में 21 रन से हराया, लियाम डॉसन रहे जीत के हीरो, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज के लिए यह दौरा अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है. कप्तान शाई होप की अगुवाई में कैरेबियाई टीम ने कई मौके गंवाए, खासकर गेंदबाज़ों ने अहम मौकों पर रन लुटाकर इंग्लैंड को वापसी का पूरा मौका दे दिया. बल्लेबाज़ी में भी कई खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत तो की लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. केवल एविन लुईस की 23 गेंदों में 39 रनों की पारी और रोमारियो शेफर्ड का 2/33 का स्पेल कुछ सकारात्मक झलकियां रहीं. अब वेस्टइंडीज की नज़र सीरीज़ के आखिरी मैच में जीत दर्ज कर सम्मानजनक विदाई लेने पर होगी.
टी20 में इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs WI Head To Head Record): इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अबतक 36 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, इंग्लैंड की टीम को महज 17 मैचों में जीत मिली हैं. वहीं, एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं.
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 2025 कब और कहां खेला जाएगा?
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला 08 जून(रविवार) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में भारतीय समयानुसार रात 07:00 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 06:30 PM को होगा.
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 2025 का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
भारत में इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज़ 2025 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के एचडी/एसडी चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जिसके लिए सक्रिय सब्सक्रिप्शन होना आवश्यक है.
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन:
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, विल जैक्स, लियाम डॉसन, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद, मैथ्यू पॉट्स
वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: जॉनसन चार्ल्स, एविन लुईस, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2025 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

