Bulandshahr: पढ़ाई की जगह स्कूल में बच्चों से चलाया फावड़ा, खेल के लिए करवाया गया मैदान साफ, बुलंदशहर जिले की घटना से शिक्षा पर उठे सवाल;VIDEO
बुलंदशहर के गुलावटी कस्बे में स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों से फावड़ा चलाकर मैदान साफ करवाया गया. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब शिक्षा विभाग पर सवाल उठने लगे है.
बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर के गुलावटी कस्बे में स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों से फावड़ा चलाकर मैदान साफ करवाया गया. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब शिक्षा विभाग पर सवाल उठने लगे है. स्कूल में कक्षा के बच्चों से फावड़ा और खुरपी चलवाकर खुदाई और सफाई का कार्य कराया गया. बच्चों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वे स्कूल ड्रेस में मजदूरी करते दिखाई दे रहे हैं.जानकारी के मुताबिक, विद्यालय में जल्द ही न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता होने जा रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
इसके लिए मैदान की सफाई की जा रही थी, लेकिन इसके लिए न तो कोई मज़दूर बुलाया गया और न ही किसी अन्य विकल्प की व्यवस्था की गई. नतीजतन, मासूम छात्रों से ही यह कार्य करवा लिया गया.ये भी पढ़े:Bilaspur School Video: समर कैंप के बहाने स्कूल में बच्चों से करवाई जा रही है सफाई, हाथों में झाड़ू लेकर दिखाई दिए छात्र, बिलासपुर जिले का वीडियो आया सामने
स्कूल में बच्चों से करवाया काम
स्कूल में शिक्षा नहीं, बच्चों से चलवाया जा रहा फावड़ा!
किताब की जगह बच्चों के हाथ में थमाया गया फावड़ा और खुरपी
खेल मैदान की खुदाई-सफाई में लगाए गए छात्र
वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
BSA ने प्रधानाध्यापक को तलब किया कार्यालय@basicshiksha_up @UPGovt pic.twitter.com/kgsMaHDbgi
— News1India (@News1IndiaTweet) July 15, 2025
वीडियो वायरल होते ही अभिभावकों ने जताया विरोध
बच्चों का काम करते हुए वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में गहरा आक्रोश देखने को मिला. उनका कहना है कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के लिए भेजते हैं, न कि फावड़ा-खुरपी चलाने के लिए. परिजनों ने इस कृत्य को बच्चों के साथ अन्याय और शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन बताया.
शिक्षा विभाग में हलचल
मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद शर्मा और बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने संज्ञान लिया है. प्रधानाध्यापक सविता यादव से इस पूरे प्रकरण पर स्पष्टीकरण मांगा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

