मुख्य समाचार

टैप डांस सीखने के लिए छुट्टी लेंगी सान्या मल्होत्रा

IANS

खाने के प्रति अपने प्यार को बताते हुए सान्या ने कहा, "मुझे खाना बनाना विशेषकर पसंद है. 'पटाखा' फिल्म के लिए मुझे 12 किलोग्राम वजन बढ़ाना था और फिल्म में यही सबसे अच्छी बात थी.

म्यांमार में संसदीय उपचुनाव के लिए मतदान हुआ जारी

IANS

म्यांमार में शनिवार को संसदीय उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं. 13 सीटों के लिए 69 उम्मीदवार मैदान में हैं.

ईरान सहित कई देशों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-दो दिन में ले सकते हैं बड़ा फैसला

Vandana Semwal

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले 2 दिनों में वो प्रतिबंधों को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. उन्होंने अपने एक ट्वीट के जरीए यह साफ किया है. ट्रंप ने ट्विटर पर अपना एक पोस्टर शेयर किया जिस पर लिखा है, 'प्रतिबंध आ रहे हैं'.

पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा- भारत का आस्ट्रेलियाई दौरे पर जीतने की प्रबल संभावनाएं हैं

IANS

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को कहा कि भारत के आस्ट्रेलिया दौरे में जीतने की अच्छी संभावनाएं हैं. पूर्व कप्तान ने हालांकि माना कि इसके लिए भारत को कड़ी मेहनत करनी होगी.

'फादर ऑफ तालिबान' के नाम से मशहुर समीउल हक पाकिस्तान में मारा गया

IANS

पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में पाकिस्तान का पूर्व सभासद और 'फादर ऑफ तालिबान' के नाम से प्रसिद्ध मौलाना समीउल हक की शुक्रवार को उस समय चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जब वह अपने कमरे में आराम कर रहा था.

आज से शुरू होगा कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का अपना चैट शो 'आना ही पड़ेगा’

IANS

भारती ने कहा, "हर कोई कपिल की वापसी का इंतजार कर रहा है. आपको रुलाने वाले कई होते हैं, लेकिन आपको हंसाने वाले सिर्फ कुछ लोग होते हैं. इसलिए कुछ लोगों को वापसी करनी चाहिए

प्रो-कबड्डी लीग: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को दी मात

IANS

गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने प्रो-कबड्डी लीग के जोन-बी के मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए यहां शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-25 से पराजित किया.

कर्नाटक उपचुनाव : 3 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ

IANS

कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर शनिवार को उपचुनाव हो रहा है. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच शुरू हुई.

सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बना सकती है: जस्टिस चेलमेश्वर

Vandana Semwal

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जे. चेलमेश्वर ने शुक्रवार को मुंबई में कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने की बावजूद सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बना सकती है. उन्होंने कहा कि पहले भी सरकारों ने कोर्ट के फैसलों में संसदीय तरीकों से छेड़खानी की है.

फ्लोरिडा के योगा स्टूडियो में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत 4 गंभीर रूप से घायल

IANS

अमेरिका के फ्लोरिडा के एक योगा स्टूडियो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं.

WhatsApp ने अपडेट किये नए फीचर्स, अब ग्रुप में कर सकते हैं प्राइवेट चैटिंग

Rakesh Singh

वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर्स अपडेट कर रहा है. कंपनी ने स्टीकर फीचर रोलआउट करने के बाद अब प्राइवेट रिप्लाई फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर के जरिए यूजर्स ग्रुप चैट में प्राइवेट रिप्लाई कर सकेंगे.

महाराष्ट्र: 14 लोगों को अपना शिकार बना चुकी आदमखोर बाघिन मारी गई, 200 लोगों की टीम चला रही थी ऑपरेशन

Vandana Semwal

यवतमाल जिले की आदमखोर बाघिन अवनी (T1) शुक्रवार रात मारी गई. यह बाघिन पांढरकवड़ा के वनपरिक्षेत्र में पिछले काफी लंबे समय से आतंक मचा रही थी, रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 2 साल में 14 लोगों को अपना शिकार बना चुकी थी.

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को बताया सरासर झूठ

IANS

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस आरोप को खारिज कर दिया कि दसॉ एविएशन ने राफेल जेट विमान सौदे हासिल करने के लिए घाटे वाली भारतीय कंपनी में 284 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज कप्तान ग्रीम स्मिथ ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- विश्व क्रिकेट के सुपरस्टार हैं

IANS

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने शुक्रवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह विश्व क्रिकेट के सुपरस्टार हैं और टेस्ट क्रिकेट के रोमांच को बनाए रख सकते हैं.

शनिवार को भी दिखी तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल 19 तो डीजल 11 पैसे हुआ सस्ता

Vandana Semwal

शनिवार को तेल कंपनियों ने एक लीटर पेट्रोल पर 19 पैसे और डीजल पर 11 पैसे की कटौती की. इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78.99 रूपये प्रति लीटर और डीजल 73.53 रूपये प्रति लीटर पर पहुंच गई.

‘हाउसफुल 4’ में नजर आएंगे राणा दग्गुबती

Bhasha

फिल्म स्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में बाहुबली के सितारे राणा दग्गुबती में नजर आएंगे

अमृतसर ट्रेन हादसा: शुरुआती इंकार के बाद अब मामले की जांच कराने को तैयार हुआ रेलवे

Bhasha

भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि अमृतसर हादसे की जांच मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे. इस हादसे में एक ट्रेन की चपेट में आ जाने से पटरी के किनारे रावण दहन देख रहे 60 लोग मारे गए थे.

अमेरिका हुआ 8 देशों पर मेहरबान, ईरान से तेल का आयात जारी रखने पर जताई अपनी सहमति

Bhasha

अमेरिका ने प्रतिबंध लागू होने के बावजूद आठ देशों को ईरान से तेल का आयात जारी रखने पर सहमति जताई है. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. अमेरिका ने ईरान के साथ हुये परमाणु समझौते से अपने को अलग करते हुये ईरान पर एक बार फिर से प्रतिबंध लागू किये हैं.

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में 8 महिलाओं समेत 19 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Bhasha

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में करीब 19 माओवादियों के आत्मसमर्पण की खबर है. बताया जा रहा है कि इन 19 माओवादियों में 8 महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है.

रावलपिंडी: तालिबान के गॉड फादर समीउल हक की चाकू घोंपकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

Bhasha

शुक्रवार को तालिबान के गॉडफादर माने जाने वाले प्रमुख पाकिस्तानी धर्म गुरू मौलाना समीउल हक की रावलपिंडी में उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा कि अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. हत्या की इस वारदात के बाद इनके परिवार वालों ने इसकी जानकारी दी.

Categories