फ्लोरिडा के योगा स्टूडियो में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत 4 गंभीर रूप से घायल
अमेरिका के फ्लोरिडा के एक योगा स्टूडियो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं.
मियामी: अमेरिका के फ्लोरिडा के एक योगा स्टूडियो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं. समाचार एजेंस एफे के मुताबिक, पुलिस प्रमुख माइकल डिलियो का कहना है कि मृतकों में हमलावर भी है, जिसने इस हमले को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार दी.
यह घटना शुक्रवार को शाम 5.30 बजे हुई. डिलियो ने मीडिया को बताया कि पांच घायलों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा, "फिलहाल सभी चीजें इस ओर इशारा कर रही है कि इस घटना में सिर्फ एक ही शख्स का हाथ था." पुलिस प्रमुख का कहना है कि अभी हमलावर के उद्देश्य का पता नहीं चल पाया है.
संबंधित खबरें
क्या एआई दिग्गज एंथ्रोपिक को अपना सकता है जर्मनी?
VIDEO: काबुल के रिहैब सेंटर पर पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा मौतें, तालिबान ने बताया मानवता के खिलाफ अपराध
Sri Lanka 4-Day Work Week: जंग के बीच ईंधन संकट से निपटने के लिए श्रीलंका का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में अब हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम
परमाणु ऊर्जा की ओर लौटने के खिलाफ हैं जर्मन चांसलर
\