‘हाउसफुल 4’ में नजर आएंगे राणा दग्गुबती
फिल्म स्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में बाहुबली के सितारे राणा दग्गुबती में नजर आएंगे
मुंबई: फिल्म स्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में बाहुबली के सितारे राणा दग्गुबती में नजर आएंगे. राणा ने यह खबर ट्विटर पर साझा की और बताया कि वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे. दग्गुबती ने लिखा, ‘‘बहुत लंबे समय के बाद मुंबई में हाउसफुल 4 की शूटिंग करूंगा.’’
नाना पाटेकर पर फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाये जाने के बाद वह इस फिल्म से हट गये जिसके बाद राणा को उनकी भूमिका मिली.
इससे पहले निर्देशक साजिद खान कई महिलाओं द्वारा यौन शोषण और दुराचार का आरोप लगाये जाने के बाद फिल्म से हट गये थे. ‘हाउसफुल 4’ के कलाकारों की फेहरिस्त में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े जैसे नाम शामिल हैं.
संबंधित खबरें
Holi 2026 Wishes: देश में होली की धूम, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री करीना कपूर समेत अन्य दिग्गजों ने दी बधाई
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का ट्रेलर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ होगा रिलीज? जानें क्या है फिल्म की नई अपडेट
‘Dhurandhar 2’ FIRST Review: ‘धुरंधर 2’ का पहला रिव्यू आया सामने, यामी गौतम ने रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म को बताया ‘Beyond Extraordinary’
Rohit Shetty House Firing Case: रोहित शेट्टी के घर पर हुए फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को मिले बड़े सुराग, अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन; नेपाल से हुई थी फंडिंग
\